सरकार के 3 साल पर लालू हुए हमलावर, अपने अंदाज में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
पटना। एक ओर केंद्र की मोदी सरकार अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है दूसरी ओर विपक्ष उस पर लगातार हमले कर रहा है।
अपनी बातों और चुटकियों के लिए विख्यात राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर अपने अंदाज में हमला किया है।

यादव ने एक ट्वीट में कहा है कि तीन साल में हुआ ही क्या है और होना भी क्या है? यादव ने ट्वीट किया है- 'चाय-गाय,
दंगा-गंगा,फ़ीता-गीता,भ्रम-धर्म,तीन तलाक़- तीन दलाल,यही है ना 3 साल की उपलब्धि?? तीन साल में और हुआ ही क्या है और होना भी क्या है?'
लालू के इस ट्वीट पर रिशिता ने रिप्लाई किया है जब भी आप गाय की बात करते हो तो हमें #चारा_घोटाला का याद आ जाता है .. यही है ना आपकी अब तक की उपलब्धि ??












Click it and Unblock the Notifications