एम्स पहुंचे बीमार लालू यादव, बोले- भाजपा ने सारे बिहार में आग लगा रखी है, नीतीश खत्म हो चुके

एम्स पहुंचे बीमार लालू यादव बोले- भाजपा ने बिहार में आग लगा रखी है,

Recommended Video

    Lalu Yadav इलाज के लिए पहुंचे Delhi AIIMS, Nitish Kumar पर साधा निशाना | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गुरुवार को इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स लाया गया है। लालू यादव की तबीयत में लगातार गिरावट के बाद उन्हे रांची के रिम्स अस्पाल में भर्ती कराया गया था। बाद में रिम्स के डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ले जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्हें राजधानी से दिल्ली लेकर आया गया। गुरुवार को दिल्ली पहुंचे लालू ने बीमारी के बावजूद नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा। नीतीश को उन्होंने चुका हुआ बताया तो भाजपा पर बिहार को दंगों मे झोंकने का आरोप लगाया।

    नीतीश दंगे रोकने में फेल: लालू

    नीतीश दंगे रोकने में फेल: लालू

    दिल्ली पहुंचे लालू यादव ने कहा 'नीतीश कुमार अब खत्म हो चुके हैं. पूरे बिहार में दंगे-फसाद और हिंसा हो रही है और नीतीश इसे रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं। भाजपा के नेता लगातार बिहार में दंगे भड़का रहे है। भाजपा पूरे प्रदेश को जलाना चाहती है।' लालू यादव रांची राजधानी से आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उनकी बेटी मीसा भारती और आरजेडी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

    फ्लाइट से आना चाहते थे लालू यादव

    फ्लाइट से आना चाहते थे लालू यादव

    लालू ने फ्लाइट से जाने की इच्‍छा जाहिर की थी, जिसे अस्‍वीकार कर दिया गया। बीमार लालू को 18 घंटे में ट्रेन से दिल्‍ली ले जाए जाने पर राजद नेता और लालू यादव ने उनको परेशान किए जाने की बात कही है। लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती ने भी कहा कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हमेशा साजिश होती रही है और अब भी उन्हें तंग किया जा रहा है।

    लगातार खराब चल रही लालू यादव की तबीयत

    लगातार खराब चल रही लालू यादव की तबीयत

    रिम्स के डॉक्टरों की लालू को एम्स ले जाने की सलाह के बाद सीबीआई की विशेष अदालत से अनुमति मांगी गई थी। अदालत से अनुमति मिलने के बाद लालू यादव को बुधवार शाम 6.10 बजे राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए भेजा गया। रिम्स से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव के शूगर लेवल में बीते 3 महीने से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार, उनका शुगर फास्टिंग में 196 एवं खाना खाने के बाद 240 था। यह लगातार बढ़-घट रहा है। रिम्स के डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि शुगर कंट्रोल नहीं होने पर परेशानी बढ़ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+