पार्टी दफ्तर पहुंचे तेज प्रताप, पिता लालू यादव की कुर्सी पर जा बैठे, तेजस्‍वी के बारे में कही बड़ी बात

पटना। पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के बाद से विवादों में चल रहे तेज प्रताप यादव के तेवर बीते कुछ दिनों से बदले-बदले नजर आ रहे हैं। पहले तेज प्रताप ने सरकारी बंगले के लिए आवेदन किया। इसके बाद वह पटना से बाहर चले गए। शनिवार को वह पटना लौटे और मौसेरे भाई की शादी में शामिल हुए। यहां मां राबड़ी देवी से उनकी मुलाकात तो हुई, लेकिन भाई तेजस्‍वी यादव से वह दूर ही रहे। अब तेज प्रताप के बारे में एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक अर्जी दाखिल करने के बाद से राजनीति से दूरी बनाने वाले तेज प्रताप रविवार को अचानक पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय पहुंच गए। इतना ही नहीं, उन्‍होंने पिता लालू यादव का कमरा खुलवाया और उन्‍हीं की कुर्सी पर जा बैठे।

विरोधियों को सीधी चेतावनी- तेज प्रताप के सामने राजनीति में जो आएगा, वह ध्‍वस्‍त हो जाएगा

विरोधियों को सीधी चेतावनी- तेज प्रताप के सामने राजनीति में जो आएगा, वह ध्‍वस्‍त हो जाएगा

तेज प्रताप ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से करीब ढाई घंटे बातचीत के बाद उन्‍होंने संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। तेज प्रताप ने कहा, 'बिना कृष्‍ण के अर्जुन को सफलता नहीं मिल सकती।' सक्रिय राजनीति में खुद की वापसी का ऐलान करते हुए तेज प्रताप ने मीडिया को श्रीमद्भगवदगीता दिखाकर कहा कि अगला चुनाव इसी के जरिए लड़ा जाएगा। उन्‍होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुएए कहा, 'तेज प्रताप के सामने राजनीति में जो आएगा, वह ध्‍वस्‍त हो जाएगा।'

गांधी मैदान में जल्‍द रैली का आयोजन करेंगे तेज प्रताप

गांधी मैदान में जल्‍द रैली का आयोजन करेंगे तेज प्रताप

तेज प्रताप ने खुद को श्रीकृष्ण और छोटे भाई तेजस्वी को अर्जुन बताकर कहा कि हम दोनों मिलकर दुश्मनों का संहार कर देंगे और महाभारत का युद्ध जीतकर रहेंगे। तेजप्रताप ने कहा कि हमने तय किया है कि जल्द ही पटना के गांधी मैदान में वह बड़ी रैली करेंगे और उस रैली में तेजस्वी, राहुल गांधी और अखिलेश सिंह यादव समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।

किसी कीमत पर घर नहीं लौटेंगे तेज प्रताप यादव

किसी कीमत पर घर नहीं लौटेंगे तेज प्रताप यादव

तेजप्रताप ने कहा पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह के विरोधी खतरनाक हैं। वैसे भी कृष्ण के बिना अर्जुन को सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि वह मिशन 2019 को लेकर पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। हमारा सुदर्शन चक्र चल पड़ा है और 2019-20 के चुनावों के लिए बिगुल फूंक रहा हूं। पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक की अर्जी के सवालों पर तेज प्रताप एकदम चुप रहे और जवाब देने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्‍होंने घर वापसी के सवाल का जवाब जरूर दिया। तेज प्रताप ने कहा कि अब वह किसी कीमत पर घर नहीं लौटेंगे। परिवार के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि हम सबको मिलाकर चलते हैं। बहन मीसा भारती भी पार्टी में रहकर काम करें। तेजस्वी को तो हमने ही उत्तराधिकारी घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+