मोदी को कंट्रोल करने के लिए 'दुश्मन मारण अनुष्ठान' करा रहे हैं लालू के बेटे
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने निजी आवास 3 देशरत्न मार्ग के परिसर में विशेष तरीके से निर्माण की गई मड़ई में पिछले दो दिन से 'दुश्मन मारण अनुष्ठान' करा रहे हैं।
नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने अपने दुश्मनों से निपटने के लिए तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान का सहारा लिया। तेज प्रताप यादव अपने निजी आवास पर विशेष प्रकार से बनाई गई मड़ई में 'दुश्मन मारण अनुष्ठान' करा रहे हैं।

रात 8 बजे से 11 बजे तक चलता है जाप
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने निजी आवास 3 देशरत्न मार्ग के परिसर में विशेष तरीके से निर्माण की गई मड़ई में पिछले दो दिन से 'दुश्मन मारण अनुष्ठान' करा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पूजा-पाठ रात 8 बजे शुरू होकर 11 बजे तक चलता है। करीब तीन घंटे तक चलने वाला ये जाप सप्ताह भर चलेगा।

लाल रंग के वस्त्र में पूजा करते हैं तेजप्रताप
नीतीश कुमार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव लाल रंग का अंगवस्त्र धारण करके कुश के आसन पर बैठकर जाप करते हैं।जब तक जाप चलता है तब तक किसी को भी मड़ई में प्रवेश की इजाजत नहीं होती है। सूत्रों के मुताबिक ये अनुष्ठान दुश्मन को जान से मारने की नीयत से नहीं बल्कि उसके मन को यज्ञकर्ता के प्रति बेहतर विचार पैदा करने की मंशा से किया जा रहा है। जाप करवा रहे पुजारी ने तेज प्रताव को गारंटी दी है कि ये जाप कभी निष्फल नहीं जाता यानी मंत्रीजी की मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

लालू परिवार को मिलेगी परेशानियों से निजात
इन दिनों विपक्ष की तरफ से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार पर लगातार जमीन घोटालों के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के ठिकानों पर आईटी रेड भी हुई है। खुद तेजप्रताप यादव के पेट्रोल पम्प को नोटिस मिल गया है। इन तमाम समस्याओं का निदान अनुष्ठान के जरिए खोजने की कोशिश हो रही है। साथ ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लगातार जो लालू परिवार पर हमलावर है उनको भी इस अनुष्ठान के जरिए कंट्रोल करने का प्रयास हो रहा है।

लालू भी करा चुके हैं जाप
लालू यादव में 1995 में विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के विंध्यवासिनी मंदिर में बगलामुखी जाप कराया था। लालू यादव का जाप लगातार 40 दिनों तक चला था। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद लालू सरकारी हेलीकॉप्टर से अनुष्ठान की पूर्णाहुति में शामिल होने के लिए गए थे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications