लल्लू सिंह सिर्फ एक 'गलती' की वजह से हार गए अयोध्या, BJP को पहले से आभास था हाथ से जा रही है 'राम नगरी'
why Lallu Singh lost Ayodhya: 'न मथुरा, न काशी, अबकी बार अवधेश पासी'' समाजवादी पार्टी (सपा) का यह नारा अयोध्या में भाजपा के राम मंदिर के दांव पर भारी पड़ा और राम नगरी की सीट भगवा पार्टी के हाथ से चली गई।
18वीं लोकसभा चुनावों में भाजपा ने देश भर में राम मंदिर कार्ड खूब खेला, लेकिन भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या ने पार्टी को नकार दिया। भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से हार गए और सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद जीत गए हैं।

भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह लगभग 50 हजार वोटों से हारे हैं। फैजाबाद सीट पर सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले हैं और लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले हैं। फैजाबाद सीट के अंदर ही अयोध्या आता है।
लल्लू सिंह की अयोध्या में हार की सबसे बड़ी वजह क्या है?
1957 के बाद यह पहला मौका है जब फैजाबाद से कोई अनुसूचित जाति का प्रतिनिधि जीता है। अयोध्या में भाजपा की हुई शर्मनाक हार की कई वजह हैं। लेकिन जो मुद्दा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो है, लल्लू सिंह का एक विवादित भाषण वाला वीडियो वायरल होना। जिसपर विपक्ष और देश के पत्रकारों ने लल्लू सिंह की खूब आलोचना की है।
लल्लू सिंह का लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, इस वीडियो में वह ये कह रहे थे कि भाजपा 400 पार गई तो देश के संविधान में संशोधन किया जा सकता है। लल्लू सिंह की एक ये बड़ी गलती ने उनसे अयोध्या छीन ली।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव के इन 4 युवा उम्मीदवारों ने मारी बाजी, UP की इन सीटों पर BJP के दिग्गज नेताओं को दी मात
लल्लू सिंह ने 'संविधान बदलने' वाले भाषण में क्या कहा था?
लल्लू सिंह ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक भाषण में कहा था,
''इसके लिए नियम बदलने होंगे, संविधान में संशोधन करने होंगे, बहुत कुछ करने होंगे, सरकार तो 272 पर भी बन जाता है। लेकिन 272 की सरकार संविधान में संशोधन नहीं कर सकती है। उसके लिए दो तिहाई बहुमत से अधिक सीट चाहिए होता है। या फिर चाहे नया संविधान बनाना हो।''
लल्लू सिंह के इस वीडियो को शेयर कर पत्रकार रवीश कुमार ने लिखा था, ''आदरणीय प्रधानमंत्री जी, अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह खुलेआम कह रहे हैं संविधान बदलना है इसलिए 400 सीटें जीतनी होंगी और आप कहते हैं अंबेडकर जी भी नहीं बदल पाएंगे। कृपया बताएं सच कौन बोल रहा है?''
वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था, ''आज अंबेडकर जयंती है। परसों मोदी जी ने कहा था कि स्वयं अंबेडकर जी भी आ जाएं तो भी संविधान नहीं बदल सकते। अब अयोध्या से भाजपा के वर्तमान सांसद लल्लू सिंह खुलेआम कह रहे हैं संविधान बदलना है इसलिए 400 सीटें जीतनी होंगी। मोदी जी इन्हें दिल से माफ कर पाएंगे?''
लल्लू सिंह का टिकट काटना चाहती थी भाजपा?
सूत्रों के मुताबिक इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा को कहीं-न-कहीं इस बात का आभास था कि लल्लू सिंह का 'संविधान बदलने वाला बयान' पार्टी को भारी पड़ सकता है। अंदरखाने में इस बयान के बाद लल्लू सिंह के टिकट काटने पर भी विचार किया गया था लेकिन तब तक पर्चा भरा जा चुका था।
जमीन अधिग्रहण और मुआवजा भी अयोध्या हार की बड़ी वजह
अयोध्या में हार के पीछे की एक वजह, जमीन अधिग्रहण और उसके मुआवजे को भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों में गुस्सा है। असल में राम मंदिर बनने की वजह से कई लोगों के घर-दुकान तोड़े गए हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि, उन्हें अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। अयोध्यावासी अपने घर और दुकान तोड़े जाने की वजह से ज्यादा नाराज हैं।












Click it and Unblock the Notifications