अखिलेश यादव के इन 4 युवा उम्मीदवारों ने मारी बाजी, UP की इन सीटों पर BJP के दिग्गज नेताओं को दी मात
UP Lok sabha chunav Result 2024: देश की 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है। इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने नया प्रयोग किया है और उसमें वो सफल भी हो गए हैं।
अखिलेश यादव ने इस बार कई युवा उम्मीदवारों पर दांव खेलकर कुछ नया प्रयोग किया था और उनका वो प्रयोग सफल भी हो गया है। यूपी की चार सीटों कौशाम्बी, मछलीशहर, कैराना और बदायूं में सपा के युवा उम्मीदवार जीते हैं। इनमें से मछलीशहर और कैराना में महिला प्रत्याशी जीते हैं।

कौन हैं पुष्पेंद्र सरोज (Pushpendra Saroj), जो कौशाम्बी लोकसभा सीट से जीते
सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज कौशाम्बी लोकसभा सीट से जीत गए हैं। पुष्पेंद्र सरोज ने बीजेपी के विनोद सोनकर को हराया है। 2019 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर ने इंद्रजीत सरोज को 38,742 वोटों से हराया था।
पुष्पेंद्र सरोज 25 साल के हैं। इन्हें देश का सबसे युवा सांसद बताया जा रहा है। पुष्पेंद्र सरोज, सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। पुष्पेंद्र सरोज लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से एकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं।
कौन हैं इकरा चौधरी (Iqra Choudhary), जो कैराना लोकसभा सीट से जीतीं
सपा की कैराना लोकसभा सीट से उम्मीदवार इकरा चौधरी ने भाजपा के नेता प्रदीप चौधरी को हरा दिया है। इकरा चौधरी अभी 29 साल की हैं।
2019 के चुनावों में कैराना लोकसभा सीट भाजपा नेता प्रदीप चौधरी ने इकरा चौधरी मां तबस्सुम हसन को हराया था। इकरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की हैं। उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स डिग्री ली थी।
इकरा चौधरी कैराना से लगातार तीसरी बार विधायक नाहिद हसन की छोटी बहन हैं। इकरा इससे पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। लेकिन हार गई थी।
कौन हैं प्रिया सरोज (PRIYA SAROJ), जो मछलीशहर लोकसभा सीट से जीतीं
मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार प्रिया सरोज जीत गई हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी भोलानाथ (बीपी सरोज) को हराया है। प्रिया सरोज सपा से पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।
प्रिया सरोज में भी अभी 25 साल की हैं। प्रिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट से की है। उसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुकी हैं, वो एक वकील हैं।
कौन हैं आदित्य यादव (Aditya Yadav), जो बदायूं लोकसभा सीट से जीते
बदायूं लोकसभा सीट सपा उम्मीदवार आदित्य यादव जीत गए हैं। आदित्य यादव सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे हैं।
शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव के चाचा और मुलायम सिंह यादव के भाई हैं। आदित्य यादव ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय को चुनावी मैदान में मात दी है।












Click it and Unblock the Notifications