नहीं रहे लालजी टंडन, पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- उन्हें लोग समाज सेवा के लिए याद करेंगे
लखनऊ। मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बाबूजी नहीं रहे। मालूम हो कि 85 वर्षीय लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से भर्ती थे, लालजी टंडन किडनी और लिवर की बीमारियों से जूझ रहे थे,कल रात उनकी स्थिति काफी खराब हो गई थी जिसके बाद आज सुबह 5 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, मालूम हो कि टंडन के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
Recommended Video

यूपी की राजनीति का बड़ा नाम रहे लालजी टंडन के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि लालजी टंडन को उनकी समाज सेवा के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने में अहम रोल निभाया, वह जनता की भलाई के लिए काम करने वाले नेता थे, पीएम मोदी ने लिखा कि लालजी टंडन को कानूनी मामलों की भी अच्छी जानकारी रही और अटलजी के साथ उन्होंने लंबा वक्त बिताया, मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।

तो वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश की एक कद्दावर शख़्सियत लालजी टंडन के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है. टंडनजी के साथ मुझे लम्बे समय तक काम करने का अवसर मिला, उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications