Lal Krishna Advani : 95वें जन्मदिन पर PM मोदी, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री समेत देशभर से बधाई, देखिए वीडियो

Lal Krishna Advani का Birthday 8 नवंबर को होता है। इस मौके पर PM Modi और रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत BJP नेताओं ने आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। Lal Krishna Advani Birthday PM Modi Rajnath Singh BJP Leaders

Lal Krishna Advani को जन्मदिन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत BJP नेताओं ने आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वयोवृद्ध भाजपा नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री LK Advani Birthday के दिन 95 साल के हो गए। इस मौके पर आडवाणी अपने आवास पर कई नेताओं से मिल रहे हैं। आठ नवंबर को आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर PM Modi और राजनाथ सिंह को खुशनुमा लम्हे साझा करते देखा गया।

Lal Krishna Advani

Recommended Video

      Lal Krishna Advani Birthday: PM Modi और Rajnath Singh ने ऐसे दी बधाई | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      आडवाणी के दीर्घायु होने की कामना

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों ने पुष्पगुच्छ देकर आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की गई।

      कब और कहां पैदा हुए आडवाणी

      बता दें कि 1999 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप प्रधानमंत्री सह केंद्रीय गृह मंत्री रहे एलके आडवाणी 8 नवंबर 2022 को 95 साल के हो गए। भारत के विभाजन से पहले साल 1927 में जन्मे आडवाणी आज के पाकिस्तान का शहर कराची में पैदा हुए थे।

      Lal Krishna Advani

      वाजपयी, आडवाणी अब मोदी...

      यह भी दिलचस्प तथ्य है कि आडवाणी पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अधिक लोकप्रिय थे, लेकिन वाजपेयी का राजनीतिक कौशल और अनुभव उनसे 20 साबित हुआ और गठबंधन की सरकार में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने। बाद में 2014 में जब चुनावी बिगुल बजा तो नरेंद्र मोदी भाजपा का चेहरा बनकर उभरे और लगातार दो बार पीएम भी बने।

      lal krishna advani birthday

      गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा का संगठन मजबूत करने में आडवाणी की भूमिका को याद किया और कहा कि वे ईश्वर से आडवाणी की अच्छी सेहत और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

      Lal Krishna Advani

      आडवाणी की अच्छी सेहत की दुआ

      पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आडवाणी के साथ मुलाकात की फाइल फोटो भी शेयर की। उन्होंने अच्छी सेहत की दुआ की है।

      Lal Krishna Advani

      रक्षा मंत्री ने कहा- आडवाणी की यात्रा अहम

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश समाज और पार्टी के विकास की यात्रा में लाल कृष्ण आडवाणी की यात्रा अहम रही है। उन्होंने कहा, वे आडवाणी की अच्छी सेहत की कामना करते हैं।

      Lal Krishna Advani

      असम के मुख्यमंत्री ने दी बधाई

      असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आडवाणी की राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता युवाओं को प्रेरित करने वाली है। सरमा ने आदिशक्ति देवी दुर्गा के मंदिर और शक्तिपीठ मां कामाख्या और भगवान शंकर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना भी की।

      निरंतर मार्गदर्शन की प्रार्थना

      केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आडवाणी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष हैं। ईश्वर से उनकी अच्छी सेहत और पार्टी में आडवाणी के निरंतर मार्गदर्शन की प्रार्थना है।

      Lal Krishna Advani

      कर्नाटक के पूर्व CM ने दीं शुभकामनाएं

      कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आडवाणी को मार्गदर्शक और लाखों युवाओं की प्रेरणा करार दिया।

      मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी बधाई

      महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ट्वीट कर एलके आडवाणी को जन्मदिन की शुभेच्छाएं प्रेषित कीं। बता दें कि शिंदे खुद को बाला साहेब ठाकरे का सच्चा सिपाही और विचारधारा से समझौता न करने वाले हिंदुत्व के पैरोकार बताते हैं।

      वसुंधरा राजे ने क्या कहा ?

      राजस्थान की अग्रणी महिला नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आडवाणी को राजनीतिक शुचिता का पर्याय और भाजपा क आधार स्तंभ करार दिया।

      त्रिपुरा से भी मिली जन्मदिन की बधाई

      पूर्वोत्तर भारत से भी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। त्रिपुरा में भाजपा इकाई के अध्य़क्ष राजीब भट्टाचार्य ने भी ट्वीट कर आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

      आडवाणी को बर्थडे की बधाई दक्षिण भारत से भी

      तेलंगाना में भाजपा के प्रमुख चेहरे और सांसद डॉ के लक्ष्मण ने भी लाल कृष्ण आडवाणी की अच्छी सेहत की कामना के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। बता दें कि भाजपा से पहले जनसंघ के दिनों में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार आडवाणी अक्सर विभाजन के पहले तेलुगू भाषी प्रदेश आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाते थे। उसी समय की एक दुर्लभ फोटो भी के लक्ष्मण ने शेयर की है।

      भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आडवाणी की सेहत और लंबी उम्र के लिए तिरुपति बालाजी से प्रार्थना भी की।

      BJYM प्रमुख तेजस्वी सूर्या

      युवा भाजपा सांसद और भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी वयोवृद्ध भाजपा नेता एलके आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। BJYM प्रमुख तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु साउथ लोक सभा सीट से सांसद हैं।

      केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आडवाणी की अच्छी सेहत और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए ट्वीट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

      आडवाणी की सियासी हस्ती

      लालकृष्ण आडवाणी की छवि भाजपा की बुनियाद के पत्थर की है। वाजपेयी के दौर में जब भाजपा को पहचान मिली, तो कहना गलत नहीं होगा कि 1990 के दशक में आडवाणी की देशव्यापी रथयात्रा के कारण भाजपा घर-घर में दस्तक देने में सफल रही। वयोवृद्ध नेता आडवाणी और अब दिवंगत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के संबंधों पर बीबीसी की रिपोर्ट में शेखर गुप्ता के हवाले से दिलचस्प बात लिखी गई। बकौल शेखर गुप्ता, आडवाणी और वाजपेयी का संबंध उन दो बुजुर्गों के समान रहा, जो मनमुटाव के कारण पार्क की बेंच पर खफा दिखते हैं, लेकिन अगर कोई दोनों में से किसी पर भी टीका-टिप्पणी करे तो यही दोनों एक दूसरे के बचाव में खड़े हो जाते थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+