Lakshadweep News: PM मोदी के दौरे के बाद 'लक्षद्वीप' चर्चा में छाया, गूगल पर बना टॉप सर्च कीवर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की दिलचस्प तस्वीरें सामने आने के बाद सभी की जुबां पर इस केंद्र शासित प्रदेश का नाम है। ऐसे में लगातार दूसरे दिन 'लक्षद्वीप' सर्च इंजन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला कीवर्ड बना गया है।

पीएम मोदी को स्नॉर्कलिंग करते देख प्रत्येक व्यक्ति अचंभित महसूस कर रहा है। साथ ही इस प्रदेश के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को बेकरार नजर आ रहा है। इसी का परिणाम है कि सर्च इंजन पर 'लक्षद्वीप' टॉप ट्रेंडिंग कीवर्ड बन गया। करीब 50,000 से अधिक यूजर्स ने इसे Google पर सर्च किया है।

PM Modi Lakshadweep

पीएम मोदी ने कहा- आनंददायक अनुभव
लक्षद्वीप की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही, में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला। मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं। मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला। मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।

Recommended Video

    Lakshadweep News: PM मोदी के दौरे के बाद 'लक्षद्वीप' चर्चा में छाया, गूगल पर बना टॉप सर्च कीवर्ड

    समुद्र के किनारे एक कुर्सी पर आराम करते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए, प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। इसने मुझे इस बात पर विचार करने का अवसर दिया कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए और भी अधिक मेहनत कैसे की जाए। जो लोग अपने अंदर के रोमांच को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए लक्षद्वीप उनकी सूची में होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया, जो कितना आनंददायक अनुभव था। प्राचीन समुद्र तटों के साथ सुबह की सैर भी शुद्ध आनंद के क्षण थे।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+