लखीमपुर खीरी: योगेंद्र यादव ने नहीं मांगी माफी, संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में शामिल योगेंद्र यादव पर बड़ा एक्शन लेते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। योगेंद्र यादव के खिलाफ यह कार्रवाई लखीमपुर खीरी घटना मामले में की गई है, उन्होंने मृतक बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार वालों से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही योगेंद्र यादव को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। योगेंद्र यादव ने एक ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की।
Recommended Video

12 अक्टूबर को किए गए ट्वीट में मुलाकत की फोटो पोस्ट करते हुए योगेंद्र यादव ने कैप्शन में लिखा, 'शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापिसी में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे: क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही? उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं!' बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद योगेंद्र यादव शुभम मिश्रा के परिवार से मिलने पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ता के निधन पर शोक जताया।
यह भी पढ़ें: आंधी-बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसान बोले- मेहनत पर पानी फिरा, सरसों की बुवाई भी प्रभावित
इस मुलाकात के बाद से ही योगेंद्र यादव के खिलाफ एक्शन लिए जाने की चर्चा हो रही थी, इस बीच गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने एक इंटरनल मीटिंग कर उन्हों निलंबित करने का फैसला लिया। अभी के लिए योगेंद्र यादव को 1 महीने के लिए एसकेएम से सस्पेंड किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योगेंद्र यादव को माफी मांगने का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने फैसले को सही ठहराते हुए इससे इनकार कर दिया जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। मालूम हो कि लखीमपुर खीरी घटना में चार किसानों समेत एक पत्रकार की मौत हो गई थी। वहीं तीन बीजेपी कार्यकर्ता भी अपनी जान से हाथ गंवा बैठे थे।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications