Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह को लगा तगड़ा झटका, सुनने को मिला-पता नहीं कौन होते हैं IAS?

Durga Shakti Nagpal Abhishek Singh News: उत्‍तर प्रदेश कैडर की सबसे दबंग आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व उनके पति पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है।

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी डीएम पद पर नई पोस्टिंग मिली है। दुर्गा शक्ति का बांदा डीएम पद से तबादला लखीमपुरी हुआ है जबकि अभिषेक सिंह आईएएएस की नौकरी छोड़ जहां गए, वहां से उनको सबसे बड़ा दर्द मिला।

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये तेज तर्रार IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, जो बनीं लखीमपुर खीरी DM, पति अभिषेक सिंह ने वापस मांगी नौकरी

Durga Shakti Nagpal husband

बता दें कि साल 2023 में अभिषेक सिंह ने आईएएस की नौकरी से इस्‍तीफा देकर बॉलीवुड की राह पकड़ ली थी। एक गाने में सनी लियानी के साथ डांस करते भी नजर आए। इससे पहले भी अभिषेक सिंह बी प्राक के दिल तोड़ के....समेत कई गानों में अभिनय कर चुके हैं।

हाल ही अभिषेक सिंह का RJ Raunac के साथ एक इंटरव्‍यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक सिंह वो दर्द शेयर किया, जो आईएएस बनने के बाद उन्‍हें बॉलीवुड से ही मिला।

इंटरव्‍यू में अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्‍होंने पहले प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। पूरा परिवार खुश का था। गांव में ढोल नगाड़े बजने लगे थे। आईएएस बनने के बाद ट्रेनिंग के दौरान भारत दर्शन पर गए थे।

यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi: इंटरव्‍यू में बताया-'गांव पहुंच मिट्टी पर क्‍यों बैठीं, MLA पति के पास ट्रांसफर कब होगा?

अभिषेक सिंह ने बताया कि हमारा पूरा बैच 'भारत दर्शन' के तहत मुंबई पहुंचा था। हमें मूवी की शूटिंग देखने थी। हमारा बैच 'रेस' फिल्‍म के सेट पर पहुंचा था। वहां सैफ, जैकलीन, दीपिका व जॉन सब थे। प्रोडूसर रमेश तौरानी भी वहां हमारे साथ बैठे थे।

अभिषेक सिंह ने इंटरव्‍यू में आगे बताया कि भारत दर्शन के दौरान फिल्‍म रेस के सेट पर हमसे बातचीत के दौरान तौरानी ने जब हमसे पूछा गया कि आपको कौनसी जॉब मिली है तो हमारे बैच के एक साथी ने बड़े गर्व से कहा कि वी आर आईएएस ऑफिसर। तब हमें सुनने को मिला कि कृपया मुझे माफ करें मुझे नहीं पता कि आईएएस ऑफिसर क्‍या होता है?

अभिषेक सिंह ने कहा कि जब मैंने यह सुना कि उन्‍हें पता ही नहीं आईएएस क्‍या होता है तो मुझे बड़ा झटका लगा। मैं तो परिवार वालों से बचपन स सुनता आया था कि आईएएस बहुत चीज होती है। जबकि बॉलीवुड में देश का एक तबका ऐसा भी जिन्‍हें ये पता ही नहीं कि आईएएस अफसर होता क्‍या है?

अभिषेक सिंह कहते हैं कि मुझे ताज्‍जुब तो इस बात पर हुआ कि देश को आजाद हुए इतने साल हो गए। ना जाने कितने ही फेमस आईएएस आए। काम किए और चले गए। इतन साल में इनकी कभी किसी आईएएस से मुलाकात तक नहीं हुई। ज‍बकि बॉलीवुड खुद आईएएस पर कितनी ही बेहतरीन फिल्‍में बना चुका है।

हालांकि अभिषेक सिंह यह भी कहते हैं कि यह जरूरी नहीं आप आईएएस बन गए हो तो सबको पता ही हो। तौरानी वाला पहला किस्‍सा था। उनके बाद भी कई लोग ऐसे मिले, जिन्‍हें भारत की टॉप सर्विस आईएएस के बारे में पता ही नहीं।

Who is IAS Abhishek Singh (आईएएस अभिषेक सिंह की जीवनी)

  • आईएएस अभिषेक सिंह उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं।
  • UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2011 में अभिषेक सिंह 94वीं रैंक मिली।
  • अभिषेक सिंह का जन्‍म 22 अगस्‍त 1990 को उत्‍तर प्रदेश में हुआ था।
  • बी प्राक के दिल तोड़ व जुबिन नौटियाल के तुझे भूलना...में भी दिखे।
  • गुजरात चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक बनाने पर फोटो शेयर चर्चा में आए।
  • अभिषेक सिंह ने यूपी के अलावा दिल्‍ली में लंबे समय तक कार्यरत रहे।
  • साल 2023 में अभिषेक सिंह ने आईएएस की नौकरी से इस्‍तीफा दे दिया।
  • आईएएस छोड़ने के बाद जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकने की चर्चा रही।
  • हाल ही खबर आई कि अभिषेक सिंह ने नौकरी वापस मांगी, जो मिली नहीं।

Who is IAS Durga Shakti Nagpal (आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की जीवनी)

  • आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्‍म 25 जून 1985 को यूपी के आगरा में हुआ।
  • दुर्गा शक्ति के पिता को दिल्‍ली छावनी बोर्ड में उल्‍लेखनीय काम के चलते राष्‍ट्रपति से पदक भी मिला था।
  • यूपी कैडर में आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के दादा पुलिस अधिकारी थे।
  • साल 1954 में दिल्‍ली के सदर बाजार में ड्यूटी के दौरान दुर्गा शक्ति के दादा की हत्‍या कर दी गई थी।
  • दुर्गा शक्ति साल 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से स्नातक की।
  • दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 में यूपीएससी में 20वीं रैंक पाकर पहले ही प्रयास में आईएएस बनीं।
  • नोएडा SDM रहते हुए दुर्गा शक्ति नागपाल अवैध खनन मामले सख्‍त कार्रवाई कर चर्चा में आईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+