कौन हैं ये तेज तर्रार IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, जो बनीं लखीमपुर खीरी DM, पति अभिषेक सिंह ने वापस मांगी नौकरी

IAS Durga Shakti Nagpal DM lakhimpur kheri: उत्‍तर प्रदेश कैडर की तेज तर्रार आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल फिर सुर्खियों में हैं। योगी सरकार ने दुर्गा शक्ति नागपाल का तबादला किया है।

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का जिलाअधिकारी बनाया है। इससे पहले दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा डीएम थीं। इनके पति देश के चर्चित पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह हैं।

IAS Durga Shakti Nagpal DM Lakhimpuri Kheri

उत्‍तर प्रदेश कैडर में आईएएस रहते अभिषेक सिंह ने साल 2023 में अपने पद से इस्‍तीफा देकर बॉलीवुड की राह पकड़ ली थी। एक गाने में अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे।

हाल ही अभिषेक सिंह उस वक्‍त फिर चर्चा में आए जब इन्‍होंने आईएएस की नौकरी वापस पाने के लिए आवेदन किया और उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने आवेदन को नामंजूर कर दिया। इस बीच आईएएस पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल का ट्रांसफर हुआ है।

कौन आईएएस कहां बना डीएम

  1. अनुज सिंह डीएम मुरादाबाद
  2. अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर
  3. दुर्गा शक्ति नागपाल डीएम लखीमपुर खीरी
  4. नगेंद्र प्रताप को डीएम बांदा
  5. शिवशरण्‍प्‍पा जीएन डीएम चित्रकूट
  6. रवीश गुप्‍ता डीएम बस्‍ती
  7. अजय कुमार डीएम श्रावस्‍ती
  8. मधुसूदन हुल्‍गी डीएम कौशांबी
  9. मनीष बंसल डीएम सहारनपुर
  10. राजेंद्र पेन्सिया डीएम संभल
  11. आशीष कुमार डीएम हाथरस
  12. मेधा रूपम डीएम कासगंज

लखीमपुर खीरी की नई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की जीवनी

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल छत्‍तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्‍म 25 जून 1985 को भारतीय सांखियकी सेवा के अफसर सुभाष नागपाल के घर हुआ था। साल 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।

दुर्गा नागपाल ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। दो बार प्रयास किया। यूपीएससी 2008 में पहले प्रयास में दुर्गा शक्ति का चयन भारतीय राजस्‍व सेवा में हुआ। दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2009 में दुर्गा शक्ति 20वीं रैंक पाकर आईएएस बन गईं। दुर्गा शक्ति को बतौर आईएएस पंजाब कैडर मिला था, मगर आईएएस अभिषेक सिंह से शादी के आधार पर कैडर बदलकर ये यूपी आ गई थी। बांदा के बाद अब लखीमपुर खीरी की डीएम बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+