महिला IAS की आपबीती, 'तुम फाइलों पर यह सब क्यों लिखती हो, तुम्हारी धज्जियां उड़ा दूंगा'
नई दिल्ली। हरियाणा में महिला आईएएस अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी सुनील गुलाटी पर शोषण का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए रविवार को अधिकारी पर आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत की एक कॉपी केंद्र सरकार को भी अटैच किया है। सुनील गुलाटी हरियाणा में अडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं, उन्होंने महिला अधिकारी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे निराधार बताया है।

फेसबुक पोस्ट पर लगाया आरोप
हरियाणा स्टेट कमिशन फॉर वीमेन के चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने कहा कि मामले की जांच पैनल करेगा और खुद से इस मामले का संज्ञान लेगा। उन्होंने कहा कि हम दोनों ही अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे। वहीं महिला अधिकारी ने फेसबुक पर काफी बड़ी पोस्ट के जरिए अपनी शिकायत लोगों के सामने रखी है। महिला अधिकारी ने कहा कि उसने अपनी शिकायत का राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को भी भेजी है। उनका कहना है कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से उन्हें उनकी शिकायत पर कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि महिला अधिकारी ने अभी तक चंडीगढ़ पुलिस को इसकी शिकायत नहीं की है।

ऑफिस में बुलाकर दी धमकी
वहीं सुनील गुलाटी ने अपने उपर लगे आरोपों पर कहा कि महिला अधिकारी जो भी कह रही हैं वह गलत है, मैं इसका पूरी तरह से खंडन करता हूं, मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। महिला ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था जिसमे उन्होंने कहा था कि 22 मई को गुलाटी ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया था और उन्हें धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि तुम फाइलों पर यह सब क्यों लिखती हो कि विभाग ने क्या-क्या गलत किया है, मैं तुम्हारी धज्जियां उड़ा दूंगा।

गुलाटी ने खारिज किया आरोप
31 मई की घटना को याद करते हुए महिला अधिकारी ने लिखा है कि गुलाटीजी ने मुझे धमकाया कि ऐसी टिप्पणी फाइलों की नोटिंग पर लिखोगी तो कोई उल्टा टांग देगा। हम लोग माफी नहीं देते हैं। महिला अधिकारी ने बताया कि गुलाटी ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उनका एनुअल कॉफिडेंशियल रिपोर्ट बेकार कर देंगे, महिला ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने देर शाम तक उन्हें ऑफिस में बैठने के लिए मजबूर किया। महिला ने वरिष्ठ अधिकारी पर गाली देने का भी आरोप लगाया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications