इस बार 'टशन' नहीं बल्कि 'टेंशन' में है लेडी डॉन भूरी, रोकर बताई- पुलिस ने रात भर सोने नहीं दिया
Recommended Video

सूरत। गुजरात के सूरत में आम लोगों से लेकर बिजनेसमैन तक के बीच में अपनी दहशत बनाने वाली इस खूबसूरत लड़की का नाम अस्मिता गोहिल (20) है। आपको यकीन नहीं होगा कि मॉडल जैसी दिखने वाली इस लड़की को सूरत में लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है। जी हां लेडी डॉन भूरी। पिछले हफ्ते पुलिस ने भूरी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। अब भूरी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी ने कहा है कि पुलिस ने मुझे काफी परेशान किया और अपशब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं भूरी ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे पूरी रात सोने नहीं दिया। इसके अलावा भूरी ने यह भी कहा कि वो सुधरना चाहती है। आईए विस्तार से बताते हैं आपको लेडी डॉन भूरी से जुड़ी हर एक बात

लड़कों से नजदीकियों के चलते घरवालों ने सूरत भेज दिया था
अस्मिता उर्फ भूरी को टॉम ब्वॉय की तरह रहना पसंद है। बचपन में भी उसके ज्यादातर दोस्त लड़के ही थे। उसकी हरकत से तंग आकर भूरी को उसके पिता ने उसके चाचा के पास सूरत भेज दिया था। लड़कों से नजदीकी के चलते वो ज्यादा दिन तक अपने चाचा के घर नहीं रह सकी। कुछ दिनों तक एक लड़के साथ लिव इन रिलेशन में रही तो फिर कुछ दिन तक एक सहेली के साथ। इसी दौरान उसकी दोस्ती संजय भूरा, अल्पेश और राहुल धोदा के साथ हुई।

ब्वॉयफ्रेंड संजय भूरा के चलते नाम पड़ा भूरी
लेडी डॉन भूरी पर सूरत में अलग-अलग मामलों में 9 केस दर्ज हैं। वो कोई नशा नहीं करती लेकिन गुंडों के साथ घूमना उसका शौक है। लेडी डॉन अस्मिता उर्फ भूरी पांच बहने हैं। वराछा क्षेत्र में मर्डर केस में गिरफ्तार होने के बाद न्यायालय ने सबूतों के अभाव से उसे निर्दोष छोड़ दिया था। बताया जाता है कि जेल से निकलने के बाद ही भूरी की मुलाकात कुख्यात गुनहगार संजय भूरा से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों साथ रहने लगे। यह रिश्ता उसके परिजनों को पसंद नहीं था, जिससे उन्होंने अपनी लड़की से दूरी बना ली। संजय भूरा के साथ रहने से उसका नाम भूरी डॉन पड़ गया। भूरा पर भी 2 मर्डर सहित 4 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

महंगी गाडि़यां और शराब की शौकीन
भूरी को महंगी गाड़ियों और बंदूक, पिस्तौल जैसे हथियारों का शौक है। इतना ही नहीं भूरी को विदेशी शराब और सिगरेट का भी खासा शौक है। फैशन आइकन की लाइफस्टाइल रखने वाली अस्मिता की इस गुंडागर्दी के पीछे उसके ब्वायफ्रेंड संजय भूरा का हाथ माना जा रहा है। संजय जब हत्या के आरोप में जेल गया तो उसके बाद उसकी वसूली की विरासत को संभालने के लिए भूरी खुलकर गुंडागर्दी करने लगी।

एक वीडियो को लेकर आई थी सुर्खियों में
आपको बता दें कि लेडी डॉन भूरी की सूरत में दुकानदारों से गुंडई के तीन वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि इन वीडियोज में वह मॉडलिंग करती नहीं बल्कि गुंडागर्दी करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह सूरत के वराछा इलाके में मौजूद एक एम्ब्रॉयडरी के कारखाने में अपने एक दोस्त के साथ तलवार लेकर आतंक मचा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications