'कव्वाली गायक पर लुटाए पैसे, काला धन नहीं थे...', आलोचनाओं पर ओडिशा के मंत्री ने दी अब सफाई
ओडिशा के श्रम और ईएसआई मंत्री और राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर विधायक शारदा प्रसाद नायक सार्वजनिक रूप किए अपने कामों को लेकर विवादों में हैं। उनकी इस हरकत के लिए विपक्षी पार्टियों ने भी उनकी आलोचनाकी है।
श्रम और कर्मचारी राज्य बीमा मंत्री शारदा नायक मंगलवार रात सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय के एक होटल में मुस्लिम युवा समिति द्वारा आयोजित एक कव्वाली शो में शामिल हुए थे। इस दौरान जैसे ही एक कव्वाली गाना अपने चरम पर पहुंचा, कुछ दर्शकों ने गायक पर नोटों की बौछार शुरू कर दी। इसी दौरान मंत्री शारदा नायक भी गायक पर पैसे उड़ाने लगे।

मंत्री शारदा नायक को नोटों की गड्डी लेकर मंच पर उड़ाते हुए और नाचते हुए देखा गया है। एक अन्य घटना में महिला नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति में राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) में एक रक्तदान कार्यक्रम के दौरान मंत्री शारदा नायक को बीजेडी कार्यकर्ता का रक्तचाप देखने के लिए हाथ में सुई डालने का प्रयास करते देखा गया था।
सफाई में क्या बोले मंत्री शारदा नायक?
मंत्री शारदा नायक बाद में अपने कार्यों का बचाव किया और बताया कि, 'कव्वाली शो के दौरान, पैसा उसका नहीं था, न ही यह काला धन था। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम आयोजकों से प्रोत्साहित होकर, मैंने गायक और टीम को सम्मानित करने की कव्वाली परंपरा का पालन किया। मेरे इरादों को गलत तरीके से पेश करना अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे अपने कॉलेज के दिनों में नृत्य में रुचि थी और आयोजकों को इसके बारे में पता था। इसलिए मैंने भी वहां डांस किया।'
मंत्री ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी के एक रक्तदाता ने आग्रह किया था कि वह रक्त एकत्र करें, और उन्होंने बिना किसी जोखिम के एक स्टाफ नर्स की उपस्थिति में प्रक्रिया का प्रयास किया।
हालांकि, राउरकेला के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रवत महापात्र ने मंत्री के प्रदर्शन पर संदेह जताया और दावा किया कि नायक सुर्खियों में बने रहने के लिए जानबूझकर राजनीतिक हथकंडों का सहारा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications