'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग करते वक्त आमिर खान हुए घायल, पसली में लगी चोट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान (Aamir Khan) के बारे में खबर है कि वो अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, उन्हें फिल्म का एक एक्शन सीन करते वक्त पसली में चोट लग गई है लेकिन इसके बावजूद आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी बल्कि दर्द की दवा खाकर फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है, आपको बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' की शूटिंग दिल्ली में हो रही हैं, फिलहाल अभी आमिर खान ठीक हैं और चिंता की बात नहीं है।

Recommended Video

    Lal singh chadda की शूटिंग के दौरान घायल हुए ज़ख़्मी Aamir Khan| वनइंडिया हिंदी
    आमिर खान को पसली में लगी चोट

    आमिर खान को पसली में लगी चोट

    मीडिया सूत्रों के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच फिल्म की शूटिंग बहुत मुश्किलों के बाद और बड़ी मेहनत से अरेंज की गई थी, इस बात को बखूबी समझते हुए आमिर खान ने अपनी चोट की परवाह ना करते हुए बल्कि कुछ देर आराम और दवा खाने के बाद अपनी फिल्म की शूटिंग को खत्म किया है, आपको बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए बनाए गए सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

    करीना कपूर हैं फिल्म की अभिनेत्री

    करीना कपूर हैं फिल्म की अभिनेत्री

    मालूम हो कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स के 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है, इस फिल्म को अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है, वो इससे पहले, 'अद्वैत', 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म में आमिर खान की अभिनेत्री के रूप में करीना कपूर नजर आएंगी।

    फिल्म में आमिर सरदार की भूमिका में हैं...

    फिल्म में आमिर सरदार की भूमिका में हैं...

    फिल्म में आमिर सरदार की भूमिका में हैं, बता दें कि लाल सिंह चड्ढा इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते सारी फिल्मों की डेट आगे बढ़ा दी गई हैं। हाल ही में आमिर ने तुर्की में लाल सिंह चड्ढा के कुछ भाग की शूटिंग की थी, जिस पर काफी बवाल मच गया था।

     ...लेकिन हो गया था विवाद हुए थे ट्रोल

    ...लेकिन हो गया था विवाद हुए थे ट्रोल

    दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन की बीवी के साथ नजर आए थे, दोनों की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थीं, चूंकि भारत और तुर्की के बीच तनाव में आमिर वहां पहुंचे थे इसलिए उनकी काफी आलोचना हुई थी क्योंकि तुर्की, जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, खुद पीएम मोदी ने अपना तुर्की दौरा रद्द कर दिया था, ऐसे में जब आमिर खान की तस्वीरें वायरल हुई थीं तो बवाल मच गया था, अपनी सफाई में आमिर ने बड़ी ही अजीब सा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि भारत में कोरोना महामारी का खतरा ज्यादा है इस वजह से वो तुर्की शूटिंग के लिए आए हैं, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+