कुणाल कामरा के खिलाफ अवमानना मामले में कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। कॉमेडियन कुणाल कमरा के खिलाफ कंटेप्ट ऑफ कोर्ट, यानी अदालत की अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट कल (18 दिसंबर) अपना फैसला सुनाएगा। इस मामले में सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट कामरा पर क्या फैसला करता है, इसका पता कल ही चलेगा। कुणाल कामरा ने सुप्रीम कोर्ट और जजों को लेकर कुछ ट्वीट किए थे, जिनके लिए उन पर आवमानना का मामला चलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई थी।
Recommended Video

गुरुवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील निशांत कातनेश्वरकर ने कहा कि कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर जनता की नजर में न्यायपालिका के सम्मान को कम करने का प्रयास किया है, ये अपमानजनक है। सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी और न्यायमूर्ति एमआर शाह की एक पीठ शुक्रवार को इस मामले में फैसला देगी।
क्या है पूरा मामला
बीते महीने, नवंबर में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी को 2018 के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में स्थानीय अदालत और हाईकोर्ट से जमानत ना मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अर्णब गोस्वामी को जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कुणाल कामरा ने आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ये कोई न्याय है। जिस रफ्तार से सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को ऑपरेट करती है, उसे देखते हुए यह समय है कि महात्मा गांधी के फोटो को हरीश साल्वे के फोटो से बदल दिया जाए। कामरा ने चीफ जस्टिस और जस्टिस चंद्रचूड पर भी इस मामले को लेकर सवाल उठाए थे।
कुणाल के इन ट्वीट को सुप्रीम कोर्ट और जज का अपमान बताते हुए पुणे के एक वकील ने एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल को आवेदनपत्र लिखकर कामरा के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की इजाजत मांगी थी। इस पर एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कॉमेडियन कुणाल कमरा पर अवमानना के मुकदमे के लिए सहमति देते हुए लिखा है कि लोग समझते हैं कोर्ट के बारे में कुछ भी कह सकते हैं। मैंने ट्वीट देखे हैं और मैं कह सकता हूं ये साफ-साफ आपराधिक अवमानना का मामला बनता है।












Click it and Unblock the Notifications