अभिनेत्री ने रोते हुए शेयर किया वीडियो- बचाओ पापा मार डालेंगे, किसी तरह घर से भागी हूं
नई दिल्ली। टीवी धारावाहिक कुमकुम भाग्य में नजर आ चुकीं अभिनेत्री तृप्ति शंखधर ने कहा है कि उनके पिता उनकी हत्या कर देना चाहते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में तृप्ति ने पिता राम रतन शंखधर पर आरोप लगाया है कि वो जबरन उनकी शादी करना चाहते हैं। मना करने पर पर उसकी जान लेने की कोशिश की गई है, जिसके बाद वो किसी तरह से वो घर से भागी हैं। तृप्ति कह रही हैं कि उन्हें सुरक्षा ना मिली तो पिता उसको मार डालेंगे।
Recommended Video

पिता शादी को लेकर बना रहे दबाव
उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली तृप्ति शंखधर वीडियो में कह रही हैं कि उनके पिता ने उन्हें बाल पकड़कर मारा गया और उनके हाथों को काटने की कोशिश की गई। तृप्ति का कहना है कि वे 19 साल की हैं और उनके पिता उनकी शादी ज्यादा उम्र के लड़के जबरन कराना चाहते हैं। तृप्ति वीडियो में कह रही हैं कि उनकी मां से भी पिता ने मारपीट की है। जिसके बाद वो दोनों किसी तरह से निकल आई हैं। वीडियो में उनकी मां भी साथ हैं और वे भी अपने पति पर टॉर्चर का आरोप लगा रही हैं।

पुलिस, सीएम से मांगी मदद
एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिये बरेली पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। तृप्ति के पिता को हिरासत में लिया गया है और तृप्ति भी थाना पहुंची हैं। हालांकि पुलिस ने मीडिया से मामले को दूर रखते हुए अभी जांच चलने की बात कही है। तृप्ति बरेली के कुसुम नगर कॉलोनी में रहती हैं। तृप्ति ने दो वीडियो शेयर कर आरोप लगाए थे, जिन्हें अब डिलीट कर दिया गया है।

तृप्ति ने फिल्मों में भी किया है काम
तृप्ति शंखधर ने बालाजी प्रोडक्शन हाउस के सीरियल कुमकुम भाग्य से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो देव-2, परमावतार श्री कृष्ण, जिंदगी यू टर्न, कसौटी जिंदगी की जैसे धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। तृप्ति फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में राजकुमार राव और कंगना रनौत के साथ थीं। इसके अलावा वो दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी वो काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- एली अवराम का 'अलबेला सजन आयो रे' पर जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications