एली अवराम का 'अलबेला सजन आयो रे' पर जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब मचा रही हैं। वो हाल के दिनों में फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन चाहने वालों के लिए अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। लगातार अपने फैन्स के लिए वीडियो शेयर करने वाली एली अवराम ने इस बार एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो मेरा अलबेला सजन आयो रे पर डांस करती दिख रही हैं। उनके मूव्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

फैंस को पसंद आया वीडियो

फैंस को पसंद आया वीडियो

एली अवराम इस वीडियो में बेली डांस के अंदाज में दिख रही हैं। वीडियो को चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल यूजर्स ने इस पर कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने उनको बॉलीवुड की सबसे शानदार डांसरों में एक बताया है।

इस फिल्म में आएंगी नजर

एली अवराम स्वीडन के स्टॉकहोम में जन्मी हैं लेकिन अब मुंबई में ही रच बस गई हैं। बिग बॉस से एली अवराम ने पहचान बनाई थी। वो 'किस किस को प्यार करूं' 'मिकी वायरस, मलंग और कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एली अवराम अब गौरांग दोशी के अगले प्रोजेक्ट 7th सेंस में भी नजर आने वाली हैं।

खुलकर बोलती हैं एली

खुलकर बोलती हैं एली

एली अवराम सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं साथ ही वो फिल्मों में भी दिखती है। इसके साथ-साथ वो कई मौकों पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। एली अवराम ने कुछ समय पहले खुलकर कास्टिंग काउच पर बात की थी। इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैं कुछ मीटिंग्स के लिए गई। मैं दो डायरेक्टर्स से मिली जिन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और मेरे हाथ को ऐसे दबाया कि मेरी अंगुली भी छिल गई थी। बाद में मेरे दोस्त ने बताया कि वो वो मेरे साथ सोना चाहता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+