हरियाणा में 'आप' का शो 'फ्लॉप', कुमार विश्वास ने फिर उड़ाई केजरीवाल की खिल्ली
नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर AAP पर निशाना साधा है। बता दें, चुनाव के दौरान पार्टी ने दावा किया था कि इस बार हरियाणा के नतीजों में वह बड़ उलटफेर करेगी लेकिन, अब तक आये नतीजों में AAP एक भी पार्टी नहीं जीत सकी है और न ही अब जीतने की कोई उम्मीद है। हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर पेंच फंसा हुआ है, बीजेपी बहुमत हासिल करने से कुछ सीट पीछे रह गई।

विधानसभा चुनाव को लेकर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि, वैकल्पिक राजनीति के स्वप्न व करोड़ों लोगों की कमाई,हरियाणा चुनावों का बहाना करके 200 करोड़ के गुप्तादान में बेचकर आत्ममुग्ध बौना व उसका मित्रहंता निर्वीर्य नायाब जो 2 अजगर लाया था वो हरियाणा में शायद इतने आगे निकल गए हैं कि बौने के चिंटुओ तक को नहीं दिख रहे।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Election Results 2019: पहली बार चुनाव लड़े आदित्य ठाकरे जीत के बाद क्या बोले?
कुमार विश्वास ने अपने एक अन्य ट्वीट कहा, इन परिणामों में आगामी समय के लिए देश की राजनीति के बेहद स्पष्ट और आवश्यक संकेत सुनाई दे रहे हैं सत्ता की रोटी अलटती-पलटती रहती है' लोहिया जी के इस कथन को सदैव याद रखना चाहिए, किंतु सत्ता की हनक में नेता अक्सर यह बात भूल जाते हैं।
बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की पार्ट भी मैदान में थी लेकिन वह सीट जीतना तो दूर वह रेस में भी नहीं आ सकी। इसपर कुमार विश्वास में केजरीवाल को याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज की थी। कुमार विश्वास ने दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल को आगाह किया है।












Click it and Unblock the Notifications