Maharashtra Election Results 2019: पहली बार चुनाव लड़े आदित्य ठाकरे जीत के बाद क्या बोले?
मुंबई। चुनावी राजनीति में पदार्पण करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुंबई में वरली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। यह पहला अवसर था, जब महाराष्ट्र के ठाकरे परिवार का कोई सदस्य सीधे चुनाव में उतरा। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ना सिर्फ मुंबई की वरली सीट से चुनाव मैदान में उतरे, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी प्रत्याशी को उन्होंने 67,672 मतों के एक बड़े अंतर से हराया।

गुरुवार शाम शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे विधानसभा से जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। प्रमाणपत्र मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि लोगों ने मुझे इतने बड़े अंतर और इतने वोटों से जीत का आशीर्वाद दिया है। बता दें कि, चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आदित्य ठाकरे ने कई रोडशो किए थे और पैदल मार्च निकाले थे। उन्होंने आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने तथा मुंबई की नाइटलाइफ जैसे मुद्दे उठाए थे।
Mumbai: Shiv Sena's Aditya Thackeray collects his winning certificate. He has won from Worli Assembly constituency. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/e6OjlaTfmT
— ANI (@ANI) October 24, 2019
वहीं दूसरी ओर चुनाव नतीजे सामने आने के बाद शिवसेना के सुर बदल गए हैं। विधानसभा चुनाव नतीजों से महाराष्ट्र की राजनीति फिर नई करवट ले सकती है। शिवसेना से गठबंधन कर प्रचंड बहुमत की आस लगाई बैठी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है और वह पिछले चुनावों में जीते गए सीटों से नीचे खिसकती दिख रही है 162 सीटों पर लड़ने वाली बीजेपी 101 सीटों पर ही अटकती दिख रही है, जबकि शिवसेना 64 सीटें जीतती दिख रही है।
रुझानों में बीजेपी को अनुमान के मुताबिक सीटें ना मिलते देख शिवसेना अब 50-50 के फॉर्मूले को याद दिला रही है। वहीं शिवसेना बीजेपी पर सीएम पद को लेकर दवाब बनाती दिख रही है। वहीं शिवसेना लगातार आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications