India AI Impact Summit: 'आपसे न हो पाएगा भाई', कांग्रेस पर क्यों भड़के कवि कुमार विश्वास

Kumar Vishwas on Congress AI Summit Protest: भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन अब केवल सियासी गलियारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साहित्य और सोशल मीडिया के मंचों पर भी चर्चा का केंद्र बन गया है। 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के नारों और हंगामे के बीच जब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, तो आम जनता के साथ-साथ दिग्गज हस्तियों ने भी अपनी राय रखी।

इसी कड़ी में अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कांग्रेस की इस रणनीति पर करारा तंज कसा है। उन्होंने संगठन के विरोध करने के तरीके और दिशा पर सवाल उठाते हुए साफ़ कह दिया, 'आपसे न हो पाएगा भाई'।

Kumar Vishwas Congress AI Summit Protest

Kumar Vishwas AI Summit Post: विपक्ष के मुद्दाहीन नंगपन का प्रदर्शन है- कुमार विश्वास

मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, एक अंतराष्ट्रीय मंच पर जहां विश्व भर के सबसे महनीय मेहमानों के सामने देश अपनी तकनीकी-शक्ति को सिद्ध करने पर जुटा पड़ा है, वहां देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ये नंगा प्रदर्शन वस्तुतः विपक्ष के मुद्दाहीन नंगपन का प्रदर्शन है। दुःखद है कि कांग्रेस जैसी पुरानी व वैचारिक रूप से पकी हुई पार्टी में मुद्दों का इतना भीषण अकाल आ पड़ा है, आपसे न हो पाएगा भाई।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने क्यों किया प्रदर्शन?

भारत मंडपम के बाहर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए अपनी शर्ट उतार दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री ने AI समिट के नाम पर देश की पहचान का सौदा कर दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस ने आधिकारिक बयान में कहा कि वे एक "कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री" के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, जो केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: कौन हैं गलगोटिया के डीन Ravikant Kisana? लोगों ने इन्हें क्यों बताया सवर्णों का दुश्मन, AI समिट में कराई थू-थू

BJP ने लगाया गंभीर आरोप

वहीं कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के साथ गद्दारी कर रही है और वे 'सर्वोच्च श्रेणी के देशद्रोही' हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी देश प्रगति करता है या खुशियां मनाता है, कांग्रेस उसे बिगाड़ने की साजिश रचती है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस के लिए तीन विशेष शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, 'टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस'। उन्होंने तंज कसा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर (टॉपलेस) अपनी बुद्धिहीनता (ब्रेनलेस) का परिचय दिया है। पात्रा ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में इतनी भी समझ नहीं है कि यह 'AI समिट' भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का वैश्विक शिखर सम्मेलन है, जिसे वे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Congress Protest AI Summit: 'कांग्रेस खुद राष्ट्रीय शर्म का कारण बन गई', कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की BJP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+