Congress Protest AI Summit: 'कांग्रेस खुद राष्ट्रीय शर्म का कारण बन गई', कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की BJP
India AI Impact Summit Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' उस समय सियासी अखाड़ा बन गया, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक वहां पहुंचकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और सरकार की विदेश नीति के खिलाफ शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के नारे लगाए। इस नाटकीय विरोध के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
इस घटना ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी जुबानी जंग छेड़ दी है। जहां बीजेपी ने इसे भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने वाली "एंटी-इंडिया" हरकत करार दिया, वहीं कांग्रेस ने इसे देश की अस्मिता बचाने की लड़ाई बताया है।

Youth Congress Bharat Mandapam: 'यह विरोध भारत की उपलब्धियों के खिलाफ'
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि यह विरोध बीजेपी या प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की उपलब्धियों के खिलाफ है। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस के लिए AI का मतलब 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' नहीं बल्कि 'एंटी-इंडिया' है। पूनावाला ने कहा कि जब पूरी दुनिया और सुंदर पिचाई जैसे दिग्गज भारत की तारीफ कर रहे हैं, तब राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस देश की छवि खराब करने पर तुली है। उन्होंने इसे पूरी तरह से "चरित्रहीन और भावनाहीन" प्रदर्शन बताया।
ये भी पढे़ं: Youth Congress Protest: भारत मंडपम में AI समिट के दौरान सुरक्षा चूक, यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी खुद राष्ट्रीय शर्म का कारण बन गई है- किरेन रिजीजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद "राष्ट्रीय शर्म" का कारण बन गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक 'ग्लोबल एआई समिट' है, न कि भाजपा की कोई चुनावी रैली। रिजीजू ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस की कड़ी निंदा की।
देश की छवि खराब किया- तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कृत्य देश की छवि खराब करने की एक गहरी साजिश है। उन्होंने इसे एक अक्षम्य अपराध बताते हुए कहा कि देश की जनता इस अपमान को कभी माफ नहीं करेगी। चुघ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस विदेशी 'टूलकिट' के इशारे पर लगातार देश विरोधी साजिशें रच रही है, ताकि भारत के बढ़ते वैश्विक कद को कम किया जा सके।
ये भी पढे़ं: कौन हैं गलगोटिया के डीन Ravikant Kisana? लोगों ने इन्हें क्यों बताया सवर्णों का दुश्मन, AI समिट में कराई थू-थू
कांग्रेस पार्टी देश के साथ गद्दारी कर रही है
भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के साथ गद्दारी कर रही है और वे "सर्वोच्च श्रेणी के देशद्रोही" हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी देश प्रगति करता है या खुशियां मनाता है, कांग्रेस उसे बिगाड़ने की साजिश रचती है।
संबित पात्रा ने कांग्रेस के लिए तीन विशेष शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, "टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस"। उन्होंने तंज कसा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर (टॉपलेस) अपनी बुद्धिहीनता (ब्रेनलेस) का परिचय दिया है। पात्रा ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में इतनी भी समझ नहीं है कि यह 'AI समिट' भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का वैश्विक शिखर सम्मेलन है, जिसे वे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
AI Summit Controversy: युवा कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन और पुलिस एक्शन
भारत मंडपम के बाहर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए अपनी शर्ट उतार दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री ने AI समिट के नाम पर देश की पहचान का सौदा कर दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस ने आधिकारिक बयान में कहा कि वे एक "कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री" के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, जो केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications