किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास को ट्विटर पर ब्लॉक किया
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव एक तरफ जहां सभाओं और बयानों से लड़ा जा रहा है तो वहीं यह सोशल मीडिया के माध्यम से भी लड़ा जा रहा है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने भी ट्विटर और फेसबुक पर एक-दूसरे के खिलाफ हमला बोलना शुरु कर दिया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली किरण बेदी ने आप मुखिया अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। किरण बेदी द्वारा ब्लॉक किये जाने पर कुमार विश्वास ने उनसे ट्विटर पर अनब्लॉक करने का निवेदन किया है। कुमार ने एक ट्वीट करके किरण बेदी से कहा है कि जबकि अब आप राजनीति में आ चुकी हैं तो आप हमें अनब्लॉक कर दें क्योंकि राजनीति में संवाद बहुत जरूरी है।
गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किरण बेदी पर सोशल मीडिया पर जमकर हमला बोलना शुरु कर दिया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि किरण बेदी ने आप के दोनों नेताओं को कब ब्लॉक किया था।












Click it and Unblock the Notifications