कुमार को विश्वास.. 'झाड़ू संदेश यात्रा' से होगा राहुल गांधी का अमेठी में सफाया..

नई दिल्ली। जिस तरह से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों की ईंट को आप पार्टी ने हिलाकर रख दिया है उससे केवल राजनेता ही नहीं बल्कि देश की आम जनता भी हैरान है। आप पार्टी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का जिम्मा उठाया है जिसके लिए वह कांग्रेस का खात्मा करने के लिए आमदा है, खैर यह बात और है कि दिल्ली में कांग्रेस के ही साथ मिलकर आप पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

लेकिन यहां दोनों के साथ की नहीं दोनों के आपसी विरोध की बात करते हैं जिसके तहत आप पार्टी के नेता कवि कुमार विश्वास 27 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी का दौरा करने वाले हैं।

कुमार विश्वास के बारे में कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों में वह अमेठी से ही राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने वाले हैं जिसके मद्दनेजर ही उनकी यात्रा 27 दिसंबर को अमेठी में हो रही है। ऐसी खबर है कि कुमार विश्वास अमेठी में 'झाड़ू संदेश यात्रा' में भाग लेंगे और संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक हालात को समझेंगे।

आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि 'झाड़ू संदेश यात्रा' का उद्देश्य जनता को पार्टी के पक्ष में जुटाना है। विश्वास अमेठी में सैंथा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे।

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद ही आप पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनावों में कुमार विश्वास, राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव में उतरेंगे जिस पर कुमार विश्वास ने कहा था कि वह पार्टी के कहेअनुसार चलते हैं अगर पार्टी कहेगी चुनाव लड़ो तो मैं चुनाव लड़ूंगा और किसी भी कीमत पर शहजादे यानी राहुल गांधी को पीएम बनने नहीं दूंगा।

गौरतलब है कि अमेठी से अभी तक केवल कांग्रेस पार्टी या यूं कह ले गांधी परिवार के ही लोग जीतते आये हैं। राहुल गांधी से पहले उनके पिता राजीव गांधी ने भी इसी सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था। देखना दिलचस्प होगा कि अमेठी की जनता दिल्ली की ही तरह कांग्रेस को धूल चटाती है या नहीं फिलहाल आप पार्टी ने राहुल गांधी को हराने के तैयारी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+