ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर गुस्साए कुमार विश्वास, बोले-लोग मर्यादा के बाहर जा रहे हैं

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर रैली (Farmers Tractor Rally) में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई। कई प्रदर्शनकारी किसान जगह-जगह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए दिल्ली के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की। इसी दौरान किसानों ने लाल किले में घुसकर अपना झंडा फहराया है। अब इस पूरे मामले पर कुमार विश्वास की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Recommended Video

    Farmer Tractor Rally: किसानों के हंगामे पर भड़के Kumar Vishwas, ट्वीट कर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    हिंसा पर कुमार विश्वास दुखी

    हिंसा पर कुमार विश्वास दुखी

    टैक्टर परेड में हुए हंगामे पर गुस्सा निकलते हुए कुमार विश्वास ने लिखा कि, आंदोलनों की सफलता इन चार बातों पर निर्भर होती हैं-
    (1)आंदोलन का उद्देश्य आख़री आदमी तक सही-सही समझा पाना
    (2)आंदोलन के कुछ सर्वसम्मति से बने मानक चेहरे होने
    (3)आंदोलन की गति सता विरोध से किसी भी हाल में देश-विरोधी न होने देना
    (4)राष्ट्रीय सम्पत्ति,राष्ट्रीय मनोबल पर चोट न करना

    दिया ये सुझाव

    दिया ये सुझाव

    दूसरे ट्वीट में कवि कुमार विश्वास ने किसानों की ट्रैक्टर रैली पर अपनी बातें रखी। कुमार विश्वास ने लिखा कि, संविधान की मान्यता के पर्व पर देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुँचाने वाले हैं।याद रखिए देश का सम्मान है तो आप हैं।हिंसा लोकतंत्र की जड़ों में दीमक के समान है।जो लोग मर्यादा के बाहर जा रहे हैं वे अपने आंदोलन व अपनी माँग की वैधता व संघर्ष को खत्म कर रहे हैं।

    कई जगहों पर हिंसा

    कई जगहों पर हिंसा

    किसानों की ट्रैक्टर परेड का समय गणतंत्र दिवस परेड के बाद का तय किया गया था। रैली के दौरान ही दिल्ली में अलग-अलग जगहों से किसानों और पुलिस के बीच गतिरोध की खबरें आने लगीं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले भी दागे। जगह-जगह पुलिस के बैरिकेड तोड़े गए। हालांकि, पुलिस बल ने किसानों के खिलााफ कई जगहों पर बल प्रयोग किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+