विश्वास का पारा गर्म, पुलिस पर लगाया पत्नी को गिरफ्तार करने का आरोप

यह भी पढ़ें- मोदी और सनी के एक साथ चर्चे
लोकसभा चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सोमवार देर रात पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता और अमेठी से उम्मीदवार कुमार विश्वास के घर पर दबिश दी। वहीं कुमार विश्वास ने अमेठी पुलिस पर पत्नी को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। हालांकि अमेठी पुलिस ने इससे इंकार किया है।
गौरतलब है कि पत्रकारों पर हमले के मामले में विश्वास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने विश्वास के घर में मौजूद लोगों को अमेठी छोड़ने को भी कहा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन पुलिस इसे अपना रूटीन तलाशी अभियान बता रही है। गौरतलब है कि कुमार की किसी भी परेशानी में 'आप' संयोजक अरविन्द केजरीवाल बचाव में सामने नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications