कुलभूषण जाधव पर इंटरनेशनल कोर्ट में इस महीने के अंत में सुनाया जाएगा फैसला
नई दिल्ली। हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत इस महीने के आखिर में कुलभूषण जाधव पर फैसला सुना सकता है। वो पाकिस्तान के जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक इस महीने के आखिरी तक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का फैसला आ सकता है। गुरुवार को जाधव मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी कहा कि कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय को फैसला सुनाना है।

यह फैसला कब सुनाया जाएगा, इसकी तारीख का भी ऐलान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय करेगा। इससे पहले 20 फरवरी को भारत ने जाधव की मौत की सजा को रद्द करने की मांग की थी। साथ ही पाकिस्तान की सैन्य अदालत और ICJ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था।
सुनवाई के पहले चरण के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट हरीश साल्वे ने कहा था कि जाधव की एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा की गई सुनवाई उचित प्रक्रिया के न्यूनतम मानकों को भी पूरा नहीं करती है। लिहाजा आईसीजे को इसको गैरकानूनी घोषित किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications