केटीआर ने तेलंगाना चुनाव में बूथ स्‍तर पर BRS को बहुमत हासिल करने का रखा लक्ष्‍य, प्रभारियों को दिए निर्देश

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 30 नवंबर को तेलंगाना में होने वाले मतदान से पहले सत्‍तारूढ़ पार्टी बीआरएस तीसरी बार सत्‍ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामा राव ने केवल निर्वाचन क्षेत्र स्‍तर पर ही नहीं बूथ स्‍तर पर बीआरएस को बहुमत मिले,इसके लिए प्रयास करने की हिदायत पार्टी प्रभारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है।

ktr

केटीआर ने बूथ स्तर पर बहुमत के लिए प्रयास करने का प्रभारियों को निर्देश दिया। इसके लिए केटीआर ने नेताओं को हर मतदाता केंद्र तक पहुंचकर बीआरएस की शानदान जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर ना छोड़ने की सलाह दी है।

जल विहार में आयोजित बैठक में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र और चुनाव वार रूम प्रभारियों के साथ केटी रामा राव ने बात की। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा बीआरएस न केवल निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर, बल्कि हर मतदान केंद्र स्तर पर अपने विरोधियों पर बहुमत हासिल करे।

केटीआर ने बीआरएस के घोषणापत्र में की घोषणाओं को लोगों के बीच प्रचारित करने और पार्टी के वादों के बारे में विस्‍तार से समझाने की राय कार्यकर्ताओं को दी। केटीआर ने ये मौका बीआरए के हाथ ना जाने का भी आह्वान किया। इसके साथ ही केटीआर ने कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

केटीआर ने नई सर्वेक्षण रिपोर्टों का हवाला दिया जिसमें बीआरएस 70 सीटें हासिल करने की भविष्यवाणी की गई थी, जो मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव में मजबूत जनता के विश्वास पर जोर देती है। उन्‍होंने दावा किया कि इस बार भी हम चुनाव जीतेंगे और पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेगी।

रामा राव ने विपक्षी दलों द्वारा गलत सूचना अभियानों का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से नए मतदाताओं से जुड़ने की सलाह दी।

केटीआर ने भाजपा का जमकर मजाक उड़ाया था साथ ही उन्‍होंने कहा कांग्रेस की हालत बेहद खराब है, जहां पार्टी नेता आरोप लगा रहे हैं कि टीपीसीसी प्रमुख का पद 50 करोड़ रुपये में बेचा गया।

केटीआर ने कटाक्ष किया तेलंगाना में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए भाजपा संघर्ष कर रही है और कांग्रेस पार्टी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने में असमर्थता बताई। उन्‍होंने कहा केसीआर पर जनता को अटूट विश्‍वास है इसलिए वो बीआरएस को ही वोट देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+