Sologamy पर क्षमा बिंदु ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टा पर वीडियो शेयर कर कुछ यूं दिया लोगों के सवालों का जवाब
Sologamy पर क्षमा बिंदु ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टा पर वीडियो शेयर कर कुछ यूं दिया लोगों के सवालों का जवाब
नई दिल्ली, 15 जून: 24 वर्षीय क्षमा बिंदु ने हाल ही में सोलोगैमी विवाह किया है। जिसके बाद क्षमा बिंदु मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया तक सुर्खियों में छा गई। क्षमा बिंदु ने खुद को वरमाला पहनाई, अकेले ही सात फेरे लिए, मंगलसूत्र पहना और अपनी ही मांग में सिंदूर भी भरा। क्षमा के इस कदम की सोशल मीडिया पर सराहना भी हो रही है, तो कुछ लोग इस कदम की आलोचना भी करते नजर आ रहे है। तो वहीं, अब क्षमा बिंदु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोलोगैमी पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।

इंस्टा पर वीडियो शेयर क्षमा ने कुछ यूं दिया लोगों को जवाब
क्षमा बिंदु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों के सवालों का जवाब देते हुए नजर आई। दरअसल, क्षमा बिंदु के इस कदम की आलोचना करते हुए लोगों का कहना था कि अगर उन्हें शादी ही करनी थी और दुल्हन ही बनना था तो दुल्हन बनकर फोटोशूट क्यों नहीं करा लिया। लोगों का कहना था फोटोशूट से आपकी दुल्हन बनने की इच्छा भी पूरी हो जाती। इस पर क्षमा ने जवाब देते हुए कहा, 'आपका बर्थडे हो और अगर मैं कह दूं घर पर केक काट लो खत्म हो जाए, शो ऑफ की क्या जरूरत है तो? मेरे लिए यह (शादी) शॉ ऑफ नहीं था यह खुदसे प्यार करने का एक तरीका था।'
मैंने खुद से शादी करके कुछ गलत नहीं किया: क्षमा बिंदु
क्षमा ने यह भी कहा कि जिस तरह आपका बर्थडे होता है और आप सेलिब्रेट करना चाहते हैं उनके लिए भी यह ऐसा ही था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में क्षमा बिंदु आगे कहती है कि, 'समलैंगिक शादियां भारत में मना हैं लेकिन फिर भी लोग करते हैं और उसके बारे में पोस्ट करते हैं क्योंकि यह प्यार का प्रतीक है। और गलत क्या है, मुझे नहीं लगता मैने खुदसे शादी करके कुछ गलत किया है। मैने कोई कानून नहीं तोड़ा, मैने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। यह मेरे लिए खुद को अपनाने और खुदसे प्यार करने का एक तरीका था।'

क्षमा ने कैप्शन में लिखी ये खास बात
क्षमा बिंदु ने इस वीडियो को इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, 'जब आप किसी को या किसी चीज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं तो अपनी खुशी चुनने में गलत क्या है। मैं हर चीज में अफनी खुशी को चुनती रहूंगी।' क्षमा ने इस बात का जिक्र किया कि उनके लिए अपनी खुशी को किसी और चीज से ऊपर रखना जरूरी है। बता दें कि क्षमा ने अपनी शादी की तय तारीख से पहले ही खुद से शादी कर ली थी ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

तय तारीख से पहले क्षमा ने खुद से की शादी
क्षमा बिंदु ने 11 जून को खुद से शादी करने का फैसला किया था। इसलिए उन्होंने पंडित, मंदिर समेत पार्लर भी बुक कराया था। लेकिन उनके इस फैसले पर भाजपा नेता के साथ-साथ हिंदू वादी संगठनों ने विरोध जताया था। इसलिए क्षमा बिंदु तय तारीख से तीन दिन पहले वैवाहिक बंधन में बंध गईं। क्षमा की शादी की सारी रस्में उनके वडोदरा के गोत्री में स्थित घर पर निभाई गई। क्षमा बिंदु को डर था कि कहीं 11 जून को उनका स्पेशल दिन बर्बाद न हो जाए, इसलिए उन्होंने 08 जून को ही शादी कर ली।
शादी के खास मूवमेंट का क्षमा ने इंस्टा पर किया शेयर
क्षमा बिंदु ने अपनी शादी के खास मूवमेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए क्षमा बिंदु कैप्शन में लिखा, 'कैप्शन की आवश्यकता नहीं है...'। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में क्षमा खुद को जयमाला पहनाते हुए, अग्नि के समक्ष फेरे लेते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में क्षमा बिंदु खुद की मांग में सिंदूर लगाते हुए और मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रही है। साथ ही, क्षमा बिंदु ने कहा सोलोगैमी विवाह के बाद मेरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही मेरा दुल्हन बनने का सपना भी पूरा हो गया।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications