Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सिनी शेट्टी नहीं बना पाई जगह
Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) 71वीं मिस वर्ल्ड बनीं हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया है। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना ने शनिवार को मुंबई में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल जीता। मिस लेबनान यास्मीनाजेतून फर्स्ट रनर अप रहीं।
मौजूदा मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने फाइनल में क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा को ताज पहनाया। 28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया।

71वीं मिस वर्ल्ड 2024 विजेता चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने कहा, "मिस वर्ल्ड एक ऐसी चीज है जिस पर मैं बहुत मेहनत कर रही थी, और मेरा 'एक उद्देश्य की सुंदरता' प्रोजेक्ट मेरा आजीवन मिशन है। मैं जानती हूं कि मिस वर्ल्ड मंच और वह क्षमता जो यह हमें देती है उन मुद्दों के लिए बोलें जो हमें महत्वपूर्ण लगते हैं। मुझे यकीन है कि मैं बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीज के प्रति जागरूकता लाने में सक्षम होऊंगी।"
भारत की सिनी शेट्टी टॉप-4 में जगह बनाने में नाकाम रहीं। मिस त्रिनिदाद एंड टोबैगो, मिस बोत्सवाना, मिस चेक रिपब्लिक और मिस लेबनान टॉप-4 में शामिल हुईं।
मुंबई में जन्मी सिनी शेट्टी, जिन्हें 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीता था, प्रतियोगिता के शीर्ष 4 में जगह बनाने में असफल रहीं। वो टॉप 8 तक पहुंची थी। इवेंट में 112 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।
यह इवेंट मुंबई के फेमस बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। 100 से ज्यादा देशों में फिनाले का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रजेंट किया।
100 से ज्यादा देशों में मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले का लाइव टेलिकास्ट किया गया।
भारत ने छह बार खिताब जीता
बता दें कि इस खिताब को भारत ने 6 बार अपने नाम किया है। सबसे पहले रीता फारिया (1966), फिर ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनास (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) ने इसे जीता।












Click it and Unblock the Notifications