Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KRK ने फिर लिया पंगा, बोले- दबंग-3 का म्यूजिक सुपर फ्लॉप, इसलिए सलमान क्रिटिक्स को दे रहे गालियां

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का नया सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ' दो दिन पहले रिलीज हुआ था। सलमान खान के धांसू स्वैग के अलावा वरिना हुसैन ने भी इस गाने में जबरदस्त डांस किया है। इसे बादशाह ने गाया है तो प्रभु देवा ने इसे कोरियोग्राफ किया है। हालांकि, इस फिल्म को उस तरह का बज नहीं मिल पा रहा जैसा सलमान की सुपरहिट फिल्म दबंग को मिला था। वहीं, इस फिल्म को लेकर एक्टर कमाल आर. खान लगातार सलमान पर निशाना साध रहे हैं।

दबंग-3 का म्यूजिक सुपर फ्लॉप- केआरके

दबंग-3 का म्यूजिक सुपर फ्लॉप- केआरके

दबंग-3 को पहले ही खराब फिल्म का खिताब दे चुके कमाल आर. खान ने अब इसके म्यूजिक को लेकर भी सलमान पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट किया, 'दबंग-3 का म्यूजिक सुपर फ्लॉप रहा है, इसलिए सलमान क्रिटिक्स को गालियां देने लगे हैं। इनको दो मिनट का फेम चाहिए। अगर आपके घटिया गानों के जबरदस्त कहें तो क्रिटिक्स सही हैं और खराब को खराब कहें तो क्रिटिक्स बेवकूफ हैं।'

हमें अपना काम करने दीजिए- केआरके

केआरके ने आगे लिखा है, 'सलमान साहब, हम अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, तो हमें अपना काम करने दीजिए।' एक और ट्वीट में केआरके ने लिखा है, 'बॉलीवुड में केवल दो लोग हैं जो अपनी गलती नहीं स्वीकार करते हैं, एक सलमान खान और दूसरे अनुराग कश्यप, ये लोग खुद को जीनियस और पब्लिक को बेवकूफ समझते हैं। मैं इस तरह का घमंड बर्दाश्त नहीं करता हूं और पब्लिक के बिना कोई कुछ भी नहीं हैं।'

फिल्म दबंग-3 को लेकर सलमान पर केआरके ने साधा निशाना

फिल्म दबंग-3 को लेकर सलमान पर केआरके ने साधा निशाना

इसके पहले भी फिल्म दबंग-3 को लेकर केआरके ने सलमान खान पर तीखी टिप्पणी की थी। केआरके ने इस फिल्म के सॉन्ग और ट्रेलर को बकवास बताया था और कहा था कि इस फिल्म को देखने केवल रिक्शे वाले और लुख्खे ही जाएंगे। केआरके ने दबंग-3 को रिलीज से पहले ही साल की फ्लॅाप फिल्म करार दे दिया था। केआरके ने कहा था कि ये फिल्म 150 करोड़ से अधिक की कमाई नहीं कर पाएगी। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान महेश मांजरेकर की छोटी बेटी सई के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+