इस वजह से दीपिका ने छोड़ी सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष', अब कृति सेनन आएंगी नजर

मुंबई: सैफ अली खान जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है 'आदिपुरुष'। ये फिल्म पूरी तरह से 3D में फिल्माई जाएगी। साथ ही टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास भी इसमें अहम किरदार निभाएंगे। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' के दो पार्ट आए थे, जो सुपर डुपर हिट रहे। वहीं दूसरी ओर फीमेल लीड यानी सीता माता के रोल में फिल्म मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है।

दीपिका को ऑफर थी फिल्म

दीपिका को ऑफर थी फिल्म

एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले ये फिल्म दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी। फिल्म मेकर्स को वो लीड रोल में एकदम फिट नजर आ रही थीं, लेकिन दीपिका ने प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म साइन कर ली। ऐसे में दोनों स्टार बैक-टू-बैक दो फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते। जिस वजह से कास्टिंग टीम एक नए फीमेल चेहरे की तलाश कर रही थी, जो अब पूरी हुई। इस नए चेहरे में अनुष्का शर्मा, अनुष्का शेट्टी, कीर्ति सुरेश, कियारा आडवाणी जैसे कई नाम शामिल थे।

कृति ने शेयर की फोटो

कृति ने शेयर की फोटो

दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद अब एक्ट्रेस कृति सेनन आपको 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी। ये प्रभास और सैफ के साथ उनकी पहली फिल्म होगी। कृति ने खुद अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए खुशखबरी दी। उन्होंने प्रभास के साथ फोटो डालते हुए लिखा कि एक नए सफर की शुरुआत #Adipurush। ये मेरे लिए काफी स्पेशल है। इस जादुई दुनिया का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा। कृति के साथ 'प्यार का पंचनामा' फेम सनी सिंह भी स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं।

फिल्म के सेट पर लगी आग

फिल्म के सेट पर लगी आग

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में फिल्म की शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इस बीच उसके सेट पर आग लग गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ज्यादातर हिस्सा क्रोमा स्क्रीन पर शूट किया जाएगा। अगर इसकी VFX तकनीकी की बात करें तो इसमें उस टीम को शामिल किया है, जिसने हॉलीवुड की हिट फिल्म 'अवतार' और 'स्टार वार' में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+