पीएम को लेकर दिए गए बयान पर शशि थरूर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेगी केरल कांग्रेस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खिलाफ पार्टी की कार्रवाई को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष का बयान सामने आया है। केपीसी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि राज्य ईकाई शशि थरूर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले ने जा रही है क्योंकि थरूर ने जो स्पष्टीकरण दिया है वो संतोषजनक पाया गया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता ओर तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित प्रशंसा के बाद उठे विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी मोदी को सही नहीं ठहराया बल्कि वह भाजपा सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। शशि थरूर के इस कथित प्रशंसा वाले बयान पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण मांगा था।
ईमेल के जरिए दिए गए स्पष्टीकरण पर थरूर ने कहा कि मैं मोदी सरकार का मुखर आलोचक रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं सकारात्मक आलोचक रहा हूं। दरअसल थरूर ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री अगर सही काम कर रहे हैं तो उनकी प्रशंसा होनी चाहिए। थरूर के इसी बयान के पार्टी के नेता सवाल उठाने लगे थे। रामचंद्रन ने थरूर को भेजे ईमेल में कहा था कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अपना रूख साफ कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- 'बड़े नेता जितना समय जेल में रहेंगे, उतना ही उनको राजनीतिक लाभ मिलेगा'
-
Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, आखिर क्या हुई समस्या और कैसी है अब तबीयत? -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications