Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोटा में 100 बच्चों की मौत पर सीएम गहलोत ने क्या कहा

कोटा। राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा एक महीने में बढ़कर 100 हो गया है। जेके लोन अस्पताल में 100 शिशुओं की मौत से हड़कंप मचा हुआ है और विपक्ष लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी तरफ बसपा प्रमुख मायावती ने भी सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए उनकी सरकार को असंवेदनशील बताया था। इसके बाद सीएम गहलोत ने इस मामले पर कई ट्वीट किए हैं।

कोटा में शिशुओं की मौत पर सीएम गहलोत ने किए कई ट्वीट

कोटा में शिशुओं की मौत पर सीएम गहलोत ने किए कई ट्वीट

कोटा में शिशुओं की मौत पर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, 'जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। हम आगे इसे और भी कम करने के लिए प्रयास करेंगे। मां और बच्चे स्वस्थ रहें यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

Recommended Video

    Kota hospital: बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, चौतरफा घिरे Ashok Gahlot|वनइंडिया हिन्दी

    बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील- गहलोत

    सीएम गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान में सबसे पहले बच्चों के ICU की स्थापना हमारी सरकार ने 2003 में की थी। कोटा में भी बच्चों के ICU की स्थापना हमने 2011 में की थी। स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के लिए भारत सरकार के विशेषज्ञ दल का भी स्वागत है। हम उनसे विचार विमर्श और सहयोग से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं में इम्प्रूवमेंट के लिये तैयार हैं। 'निरोगी राजस्थान' हमारी प्राथमिकता है।' उन्होंने कहा कि मीडिया किसी भी दबाव में आए बिना तथ्य प्रस्तुत करे, उसका स्वागत है।

    मायावती ने साधा था अशोक गहलोत पर निशाना

    इसके पहले, कोटा में बच्चों की मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा था, 'कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से माताओं की गोद उजड़ना अति-दुःखद व दर्दनाक। तो भी वहां के सीएम गहलोत स्वयं व उनकी सरकार इसके प्रति अभी भी उदासीन, असंवेदनशील व गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय है।' उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, 'उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन गरीब पीड़ित माताओं से भी जाकर मिलतीं, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+