तेलंगाना चुनाव से पहले कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में होंगे शामिल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा, वहीं इस चुनाव से पहले भाजपा को और झटका लगा है। मुनुगोडे के पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने भाजपा से इस्‍तीफा दे दिया है और कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल होने का ऐलान किया है। पूर्व विधायक रेड्डी ने बताया कि उन्‍होंने ये निर्णय तेलंगाना की बीआरएस सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्‍टाचार के आरोपों के बावजूद केंद्र सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए लिया है।

 Komatireddy Rajagopal Reddy

बुधवार को कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने भाजपा से अपना इस्‍तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्‍होंने इस्‍तीफा देते हुए ये बयान दिया कि कांग्रेस बीआरएस के विकल्‍प के रूप में तेलंगाना में उभरी है और तमाम भ्रष्‍टाचार के आरोपों के बावजूद केंद्र सरकार तेलंगाना की बीआरएस सरकार द्वारा किए गए बड़े स्‍तर पर किए गए भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही ही है

भाजपा से इस्‍तीफा देते ही रेड्डी ने आगामी पांच सप्‍ताह में तेलंगाना की राजनीति में परिवर्ततन होने का दावा किया साथ ही उन्‍होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में बीआरएस निश्चित रूप से पराजित होने जा रही है।

कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी उम्मीद जताई कि भाजपा नेतृत्व उनके इस राजनीतिक कदम को समझेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा उन्‍होंने ये कदम लोगों की राय के अनुरूप उठाया है।

इसके साथ ही पूर्व विधायक रेड्डी ने उन पर विश्वास जताने और मुनुगोड उपचुनाव लड़ने का मौका देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह बहुत कम वोटों के अंतर से हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+