कोलकाता में माझेरहाट फ्लाईओवर गिरा: तस्‍वीरें देख सन्‍न रह जाएंगे आप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माझेरहाट में एक पुल गिर गया है। पुल के मलबे के नीचे बहुत सारे लोग और गाड़ियां दबी हुई हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पास में सेना का कैंप भी है। उनसे भी मदद मांगी गई है। हादसे में 5 की मौत हो गई वहीं, 25 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है. यह पुल बेहाला को कोलकाता के दूसरे इलाकों से जोड़ता था।

कोलकाता

माजेरहाट रेलवे स्टेशन के पास ही यह ब्रिज बना था। बताया जा रहा है कि यह पुल 40 साल पुराना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 5 आदमी की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि मलबे में जो लोग फंसे थे उन्हें बचा लिया गया है।

कोलकाता में माझेरहाट

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया और माझेरहाट ब्रिज दुर्घटना की जानकारी ली तथा केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार आपदा के इस क्षण में राज्य सरकार के साथ है तथा राज्य सरकार को हर संभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी।

कोलकाता में माझेरहाट फ्लाईओवर गिरा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माझेरहाट ब्रिज दुर्घटना में मृतक के परिजन को पांच लाख व घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही मामले की जांच के लिए उन्होंने मुख्य सचिव मलय दे के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। साथ ही मामले की फोरेंसिक जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

कोलकाता में माझेरहाट फ्लाईओवर गिरा: तस्‍वीरें सन्‍न कर देंगी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने माझेरहाट ब्रिज दुर्घटना पर दु:ख जताया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि माझेरहाट ब्रिज के आंशिक टूटने से वह दु:खी हैं। वह मृतक परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

कोलकाता में माझेरहाट फ्लाईओवर गिरा: तस्‍वीरें सन्‍न कर देंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माझेरहाट ब्रिज के टूटने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि ब्रिज टूटने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं तथा मृत लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने पार्टी की बंगाल ईकाई से कहा है कि वे सर्च ऑपरेशन में मदद करें और जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।'प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बहुत तेज आवाज हुई और बिजली चली गई। जब हम यहां पहुंचे तो देखे कि पुल गिरा हुआ है और कई गाड़ियां फंसी हुई है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+