'दिल्ली की सरकार चलने वाली नहीं, वो गिरने वाली है', ममता के मंच से अखिलेश यादव ने यूं साधा निशाना

Akhilesh Yadav: टीएमसी की शहीद दिवस रैली में शामिल होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 21 जुलाई को कोलकाता पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने मंच से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लेकर बड़ा दावा किया। अखिलेश यादव ने कहा, 'दिल्ली की सरकार चलने वाली नहीं है। वो सरकार गिरने वाली है।'

अखिलेश यादव ने मंच से बोलते हुए कहा, 'जुल्म की खिलाफत में जो जान दांव पर लगाते हैं, वो इतिहास में शहीदों की तरह याद किए जाते हैं।' आज का दिन कार्यकर्ताओं की शहादत को याद करने का दिन है। जो हमारे बीच के कार्यकर्ता नहीं रहे, शहीद हो गए हम उन्हें याद करते हैं।

Akhilesh Yadav

इस दौरान मंच बोलते हुए अखिलेश यादव ने टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी की तारीफ भी की। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में मुझे याद है जब दीदी संघर्ष कर रही थीं, ममता दीदी के लिए मैंने दो लाइनें कही थीं कि, एक अकेली लड़ जाएगी..जीतेगी और बढ़ जाएगी।

मंच से बोलते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'जब हम देश की राजनीति को देखते हैं तो आज की चुनौती बढ़ी है। सांप्रदायिक ताकतें षड्यंत्र रच रही हैं। जो सत्ता में लोग हैं और दिल्ली के इशारे पर जो लोग अलग-अलग जगहों पर बैठे हैं वो लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। मैं जानता हूं आपका जो साहस और बहादुर दीदी के साथ है वो हर षड्यंत्र का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।'

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा, बंगाल में आपने भाजपा को पीछे छोड़ दिया, उत्तर प्रदेश ने भी आपके साथ मिलकर पीछे छोड़ दिया। ये जो कुछ दिन के लिए सत्ता में आए हैं ये कुछ दिन के मेहमान हैं। दिल्ली की सरकार चलने वाली नहीं है। वो सरकार गिरने वाली है। हम एक दिन देखेंगे कि यही सरकार गिरेगी और हमारे आपके लिए खुशियों के दिन आएंगे।

वहीं, दूसरी तरफ शहीद दिवस रैली में बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ सहमत हूं कि दिल्ली में सरकार ने एजेंसी लगाकर, चुनाव आयोग को लगाकर जो सरकार लाई गई है, वह सरकार स्थिर नहीं है, वह सरकार कभी भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+