तीन साल से फ्रिज में छुपा रखा था मां का शव, अंगूठे का निशान ले निकालता रहा पेंशन
कोलकाता। कोलकाता के बेहाला में पुलिस ने एक शख्स को अपनी मां के शव को तीन साल तक फ्रिज में छुपाकर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतका के पति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी सुब्रत मजूमदार ने शव पर लेप लगाकर फ्रिज में रखा था ताकि लाश सड़े नहीं। कोलकाता पुलिस ने बुधवार रात को उसे गिरफ्तार किया, साथ ही उसकी मां के शव को भी घर के दूसरे माले से बरामद किया है।

मां की पेंशन के लिए किया सब कुछ
सुब्रत मजूमदार पर तीन साल तक मां की पेंशन लेने का भी आरोप है। सुब्रत ने अपने मां के शव का अंतिम संस्कार करने की बजाय उसे घर में फ्रीजर में रख लिया और कथित तौर अंगूठे का निशान लेकर पेंशन निकलता रहा। मृतक महिला रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी थी जिसे हर महीने करीब 50 हजार रुपए पेंशन मिलती थी। करीब दो साल तक इस शख्स के मां की पेंशन निकालने की बात कही जा रही थी।

2015 में हो गई थी मौत
महिला बीना की मौत अप्रैल 2015 में एक प्राइवेट अस्पताल में हो गई थी। सुब्रत ने मां के शव को लेप लगातर सुरक्षित करने और 'ममीफिकेशन' के लिए अस्पताल से कहा। उसने खास रेफ्रीजेरेटर भी शव के लिए खरीदा। इस रेफ्रीजेरेटर को उसने घर के दूसरे मामले पर रखा जबकि वो खुद पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर पर रहता रहा।

पिता को भी थी जानकारी
पुलिस ने आरोपी सुब्रत के पिता और मृतक महिला के पति गोपाल को भी हिरासत में लिया है। मृतक महिला के पति ने स्वीकार किया है कि बेटी का शव घर में रखे होने की उन्हें जानकारी थी। इस शख्स के पड़ोसियों का कहना है कि परिवार के लोग पड़ोस में किसी से बात ही नहीं करते थे। इसलिए पड़ोसियों को भी नहीं पता रहता था कि घर में क्या चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications