कोलकाता रेप-हत्याकांड में BJP नेता लॉकेट चटर्जी के खिलाफ क्यों किया गया केस? जानें क्या है पूरा मामला?

Kolkata doctor rape case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले की जांच अब सीबीआई (CBI) के हाथों में है। इसी बीच कोलकाता पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज की है। एक केस में अभिनेत्री से नेता बनीं और भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) का भी नाम है। आइए जानें आखिर क्यों भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी के खिलाफ केस किया गया है?

कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी और दो डॉक्टरों डॉ. सुबर्ण गोस्वामी और डॉ. कुणाल सरकार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बारे में कथित तौर पर गलत सूचना फैलाने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के सिलसिले में तलब किया है। नोटिस में उन्हें पूछताछ के लिए आज रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है।

Kolkata case Locket Chatterjee

कोलकाता पुलिस ने भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पीड़िता की पहचान उजागर की और जांच के बारे में गलत जानकारी साझा की थी।

ये भी पढ़ें- कौन है कोलकाता की डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाला संजय रॉय, कर चुका है 4 शादी, क्यों छोड़कर भाग जाती है बीवी

कोलकाता पीड़िता के बारे में क्या-क्या गलत जानकारी साझा की गई?

9 अगस्त 2024 को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश में व्यापक आक्रोश और विरोध को जन्म दिया है, लेकिन इस घटना में गलत सूचना भी दी गई है।

कई दावों में से एक दावा डॉ गोस्वामी द्वारा किया गया था, जिन्होंने विभिन्न मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है। उन्होंने दावा किया कि इसमें 150 ग्राम वीर्य, ​​एक टूटी हुई श्रोणि की हड्डी और सामूहिक बलात्कार के सबूतों सहित चौंकाने वाले डिटेल सामने आए हैं।

हालांकि, कोलकाता पुलिस ने इन दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है और इन्हें फर्जी खबर करार दिया है। आधिकारिक बयानों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई निष्कर्ष नहीं है। पुलिस ने कहा है कि ये अफवाहें, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलीं और लोगों के गुस्से को भड़काया, निराधार और भ्रामक थीं।

ये भी पढ़ें- Dehradun: कोलकाता रेप मर्डर केस के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना,पंजाब की किशोरी से बस में दुष्कर्म

BJP नेता लॉकेट चटर्जी से पीड़िता का नाम और तस्वीर साझा करने के आरोप

लॉकेट चटर्जी से सोशल मीडिया पर पीड़िता का नाम और तस्वीर साझा करने के आरोप में पूछताछ की जा सकती है। समन का जवाब देते हुए लॉकेट चटर्जी ने कोलकाता पुलिस पर पीड़िता को न्याय सुनिश्चित करने की बजाय सोशल मीडिया पोस्ट की निगरानी को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- Kolkata Doctor Case: ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या और हैवानियत मामले में क्या छिपा रही है TMC सरकार?

लॉकेट चटर्जी ने कोलकाता पुलिस और ममता सरकार को घेरा

लॉकेट चटर्जी ने एक्स पर बांग्ला में पोस्ट करते हुए लिखा, "आरजी कर मामले में पीड़िता अभी भी मुकदमे का इंतजार किया जा रहा है लेकिन कोलकाता पुलिस के पास अब केवल एक ही काम है, सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी नेताओं और आम लोगों के पोस्ट का आकलन करना। प्रशासन ने पुलिस का इस्तेमाल यह देखने के लिए किया है कि विपक्षी नेता सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट कर रहे हैं और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+