Dehradun: कोलकाता रेप मर्डर केस के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना,पंजाब की किशोरी से बस में दुष्कर्म
कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर पूरे देश में उबाल है। हर कोई डॉक्टर बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहा है। इन सबके बीच देहरादून से भी एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
देहरादून के अंतरराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) में खड़ी बस में पंजाब की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जो कि 16 वर्ष की नाबालिग बताई जा रही है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद टीम ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जो कि पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी को लेकर आईएसबीटी लेकर पहुंची थी, जहां बस की पहचान कराई गई। पुलिस आईएसबीटी के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही चालक, परिचालक से पूछताछ जारी है।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के माता पिता नहीं हैं। वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थी, जिन्होंने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पंजाब से दिल्ली, मुरादाबाद, इसके बाद देहरादून पहुंची। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी परिवहन निगम की बस में हादसा हुआ होगा।
देहरादून पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तेजी से जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications