कौन है कोलकाता की डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाला संजय रॉय, कर चुका है 4 शादी, क्यों छोड़कर भाग जाती है बीवी
kolkata Doctor case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला विवादों में है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 08 अगस्त को डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई थी।
इस मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी संजय रॉय ने चार बार शादी की है। संजय रॉय की तीन पत्नी उसके "दुर्व्यवहार" के कारण उसे छोड़ कर चली गई थी। यह दावा उसके पड़ोसियों ने की है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, आरोपी संजय रॉय ने चार बार शादी की थी, और उसकी तीन पत्नियां उसके दुर्व्यवहार के कारण उसे छोड़ कर चली गईं। उसकी चौथी पत्नी की पिछले साल कैंसर से मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी अक्सर देर रात नशे की हालत में घर लौटता था।
संजय रॉय की मां मालती रॉ बोलीं- मेरा बेटा निर्दोष है, पुलिस ने दबान बनवाया
संजय रॉय की मां मालती रॉय ने अपने बेटे के खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि उसने पुलिस के दबाव में अपराध करना स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा निर्दोष है। उसने पुलिस के दबाव में अपराध करना स्वीकार किया है।''
संजय रॉय को उत्तरी कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार (10 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
31 वर्षीय पीड़िता का शव अस्पताल के एक सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। चार पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला के निजी अंगों से खून बह रहा था और उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।
रिपोर्ट में कहा गया है, "उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे पर चोट के निशान थे और एक कील थी। पीड़िता के निजी अंगों से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, हाथ और होठों में भी चोट के निशान हैं।"
संजय रॉय पर बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत आरोप लगाए गए हैं और उन्हें सियालदह अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications