कोलकाता रेप-हत्याकांड: डॉक्टरों की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल शुरू, अस्पताल OPD बंद, क्या है इनकी 5 मांगे?
Kolkata Doctor Case: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है। ये हड़ताल पूरे देशभर में की जा रही है। अस्पताल ओपडी सब 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे।
इस देशव्यापी हड़ता को करने को लेकर IMA ने 5 मांगें रखी हैं, जिनमें रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाना शामिल है। आईएमए ने एक बयान में कहा कि सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

ये भी पढ़ें- 'कभी फांसी, कभी मुकदमा, यह सबसे बड़ा मजाक', कोलकाता रेप-हत्याकांड पर बंगाल के राज्यपाल ममता पर भड़के
कब से कब तक चलेगा हड़ताल? अस्पताल में क्या खुला और क्या बंद रहेगा?
- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का देशव्यापी हड़ताल 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू हुआ है। जो अगले दिन यानी 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक चलेगा।
- यह हड़ताल सरकारी और प्राइवेट, दोनों ही अस्पतालों में जारी है। IMA के आह्वान पर देश के सभी अस्पतालों के डॉक्टर आज कोलकाला रेप-मर्डर को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
- हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।
- इमरजेंसी के साथ-साथ गंभीर मरीजों का इलाज होता रहेगा। OPD और पहले से तय सर्जरी इस 24 घंटे के अंदर नहीं होंगे।
IMA की 5 मांगें क्या हैं?
🔴1. IMA ने रेजिडेंट डॉक्टरों के कामकाज और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव की मांग की, जिसमें आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट और आराम करने के लिए सुरक्षित स्थानों की कमी का भी जिक्र किया गया है।
🔴2. IMA ने एक केंद्रीय अधिनियम बनाने जोर दिया जो 2023 में महामारी रोग अधिनियम 1897 में किए गए संशोधनों को 2019 के प्रस्तावित अस्पताल संरक्षण विधेयक में शामिल करेगा। उनका मानना है कि इस कदम से 25 राज्यों में मौजूदा कानून मजबूत होंगे। आईएमए ने यह भी सुझाव दिया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लागू किए गए अध्यादेश जैसा ही अध्यादेश इस स्थिति में उपयुक्त होगा।
ये भी पढ़ें- कौन है कोलकाता की डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाला संजय रॉय, कर चुका है 4 शादी, क्यों छोड़कर भाग जाती है बीवी
🔴3. डॉक्टरों के संगठन ने एक निश्चित समय-सीमा में अपराध की सावधानीपूर्वक और पेशेवर जांच करने तथा न्याय प्रदान करने के अलावा 14 अगस्त की रात को आरजी कर अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने और उन्हें सजा देने की मांग की है।
🔴4. IMA ने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों के सुरक्षा प्रोटोकॉल किसी हवाई अड्डे से कम नहीं होने चाहिए। अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करना पहला कदम है।
🔴5. IMA ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्रोटोकॉल का पालन किया जा सकता है। संगठन ने पीड़ित परिवार को उचित और सम्मानजनक मुआवजा देने की मांग की है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications