'कभी फांसी, कभी मुकदमा, यह सबसे बड़ा मजाक', कोलकाता रेप-हत्याकांड पर बंगाल के राज्यपाल ममता पर भड़के
kolkata news: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद से पूरे देश में गुस्सा है। देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर है। वहीं, लेडी डॉक्टर के लिए इंसाफ की गुहार की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बीजेपी नेता सड़क पर उतर आए हैं।
इस सबके बीच, अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। साथ ही, सीएम ममता बनर्जी को भी आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए राज्यापल बोस ने ममता बनर्जी की आरोपियों को मुकदमे से पहले फांसी पर लटकाने की मांग को "बड़ा मजाक" बताया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 'जेकिल और हाइड' की तरह व्यवहार कर रही हैं। खबर के मुताबिक, बोस ने कहा कि ममता बनर्जी की मांग है कि पहले आरोपी को फांसी दी जाए। फिर मुकदमा जारी रखा जाए, यह हाल के दिनों में उनके द्वारा सुना गया सबसे बड़ा मजाक है।
बोस ने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री का यह कहना है कि व्यक्ति को फांसी दो और फिर मुकदमा जारी रखो, रोमन शासक की आवाज जैसा लगता है।' कहा कि मुख्यमंत्री जेकिल और हाइड की तरह व्यवहार कर रही हैं, बाकि लोग जानते हैं कि कौन क्या है। इस दौरान बोस ने मामले में पुलिस जांच पर असंतोष जताया।
उन्होंने केजी कर अस्पताल में हुई घटना के बाद मैंने ममता बनर्जी को एक लंबा पत्र लिखा है, जिसमें आवश्यक कार्रवाई की सलाह दी है और संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत रिपोर्ट की मांग की गई। उन्होंने कहा, "पिछले पांच सालों में मैंने बिना किसी जवाब के 30 ऐसे पत्र भेजे हैं। यह असंवैधानिक है।"












Click it and Unblock the Notifications