कोलकाता कांड पर सीबीआई ने क्यों कहा कि नहीं हुआ गैंगरेप? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Kolkata Case: कोलकाता रेप केस को पूरे 14 दिन बीत चुके हैं। सभी साथी डॉक्टर्स पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर हैं। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी यानी CBI ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल की है। इस रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए हैं, चलिये आपको बताते हैं।

सीबीआई की रिपोर्ट ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। मामले में सीबीआई ने गैंगरेप को लेकर भी काफी कुछ खुलासे किये हैं। ऐसे में जो कोई भी इस मसले के बारे में सुन रहा है, काफी हैरान हो रहा है। क्योंकि अभी तक पीड़िता को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मगर इस रिपोर्ट में जो बात सामने आई है, वो हर किसी की सोच से भी परे है।

kolkata case

सबसे पहले तो इस मसले में सीबीआई की रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसपर पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सीबीआई ने ये दावा भी किया है कि घटनास्थल से छेड़छाड़ हुई है।

वहीं इस मामले में सीबीआई ने जो दावा किया है, उससे कहीं भी गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी और फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी संजय रॉय की संलिप्तता की पुष्टि हुई है। संजय रॉय को लेकर ही सबूत मिले हैं।

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या वारदात में संजय रॉय अकेले शामिल था या फिर उसके साथ और आरोपी भी थे। अभी तक जो भी सबूत मिले हैं, वे इसी ओर इशारा करते हैं कि संजय रॉय ने ही रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल ये मामला गैंगरेप नहीं बल्कि रेप और मर्डर का लग रहा है।

हालांकि सीबीआई इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सीबीआई ने अभी तक और लोगों की इस मामले में संलिप्तता और गैंगरेप की थ्योरी की जांच पूरी नहीं की है। अभी इस मामले पर काफी कुछ आना बाकी है। ऐसे में पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगा रहे लोगों को इस बात का इंतजार है कि मामले में जुड़े और लोगों के नाम साने आएं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+