इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं सैफ-अमृता की बेटी सारा अली खान, 96 किलो था वजन
मुंबई। फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की प्यारी शहजादी सारा अली खान इन दिनों खासी चर्चा में है, फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद तो लोगों में उनका क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है, लोगों में सारा के अंदर अस्सी के दशक वाली अमृता सिंह नजर आती हैं, अब अभिनय के मामले में वो अपनी मां जितनी मैच्योर हैं या नहीं ,ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चलेगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि इस वक्त सारा को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

सारा खान PCOS नाम की बीमारी से ग्रसित हैं
आपको जानकर हैरत होगी कि सारा खान 'पीसीओएस' नाम की बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके चलते एक वक्त था जब सारा का वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था, लेकिन अपनी दृढ़ शक्ति और कठिन दिनचर्या की वजह से सारा ने अपने आप को मेंटेन कर लिया, यह खुलासा खुद सारा और उनके पिता सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' शो में करण जौहर के सामने किया।

सारा खान का वजन था 96 किलो
सारा ने कहा कि उन्हें 'पीसीओएस' नाम की बीमारी है, जिसमें ओवरी में गांठें(सिस्ट) पड़ जाती हैं, इसकी वजह से हार्मोन्स भी डिस्बैलेंस हो जाते हैं, उस वक्त वजन घटाना एक बड़ा चैलेंज होता है, सारा के लिए भी यह काफी चैलेंजिंग था क्योंकि जिस वक्त उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला उनका वजन 96 किलो था।

क्या है पीसीओएस?
पीसीओएस का पूरा नाम 'पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम' हैं, जिसकी वजह से महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है, 'पीसीओएस' की समस्या से ग्रस्त महिलाओं के अंडाशय में हार्मोन सामान्य मात्र से अधिक बनते हैं। इसकी वजह से 'अंडाणु सिस्ट' या 'गांठ' में तब्दील हो जाता है और कई बार यह कैंसर का रूप भी ले लेता है और कभी-कभी इसकी वजह से महिलाएं गर्भ धारण नहीं कर पाती हैं और गर्भ अगर ठहर भी जाए तो भी वो सही नहीं होता है, अक्सर इस रोग से ग्रसित महिलाओं का गर्भपात भी हो जाता है।

उपाय
- वजन नियंत्रित रखें।
- रोजाना व्यायाम करें ताकि वजन नियंत्रण में रहे।
- अत्यधिक तैलीय, मीठा व वसा युक्त भोजन न खाएं।
- तनाव से दूर रहें।












Click it and Unblock the Notifications