आतंकी हमले का बढ़ा खतरा, एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट

नयी दिल्ली। देश पर आतंकवदियों के हमले का खतरा मंडराने लगा है। कोलकाता एयरपोर्ट को आतंकियो का धमकी भरा खत मिला है। इस खत के मुताबिक आतंकवादी हवाईअड्डे को अपना निशाना बना सकते है। इस धमकी के बाद से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हवाईअड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

flight

दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को धमकी भरे खत मिले है। जिस खत में भारत के तीन बड़े शहरों मुंबई, अहमदाबाद और कोच्चि के एयरपोर्ट्स को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद इन हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अथॉरिटी ने एयर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स पर फिदायीन हमले की आशंका जताई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अथॉरिटी को भेज गए धमकी भरे खत में अहमदाबाद से कोच्चि आ रही और कोच्चि से मुंबई जा रही की एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद कोच्चि एयरपोर्ट के साथ-साथ मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जांच एजेंसियां खत भेजने वाले की जांच में जुट गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+