छत्तीसगढ़: मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज कांग्रेस MLA ने कहा- गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों को जानता हूं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट में जगह न मिलने के बाद कांग्रेस के विधायक अमितेश शुक्ला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारा परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा हुआ है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मैदान में उतरे अमितेश शुक्ला ने 55,000 वोटों के अंतर से बीजेपी के उम्मीदवार को हराया है।

Known Nehru Gandhi family For 3 Generations, Says Chhattisgarh Congress MLA Amitesh Shukla

कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज अमितेश शुक्ला ने कहा कि मुझे पचा चला है कि मेरा नाम आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों की सूची में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा है। मैं हमेशा उनसे न्याय की उम्मीद करूंगा। विधायक ने सोमवार को अपने परिवार के साथ एक प्रसिद्ध मंदिर का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने कैबिनेट के संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करने के लिए आया था, आशीर्वाद के साथ वापस जा रहा हूं।उन्होंने कहा कि मैं राजीव जी का सिपाही था और हाईकमान की ओर से दिए गए सभी आदेशों का पलान करता था।

यह भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर निशाना, कहा- वन मैन शो, टू मेन आर्मी

अमितेश शुक्ला ने कहा कि जब राज्य के हर लोकसभा क्षेत्र से एक-एक विधायकों को मंत्री बनाया बनाया गया तो मुझे भी महासमुंद से चुना जाना था। 60 वर्षीय अमितेश शुक्ला 2000-2003 में अजीत जोगी की पिछली कांग्रेस सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। हालांकि अजीत जोगी अब कांग्रेस से अलग हो गए और अपनी नई पार्टी का गठन भी कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कई वरिष्ठ और अनुभवी मंत्री थे जिन्हें दुर्भाग्य से कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। लेकिन हम सत्ता और संगठन में उनके अनुभव और क्षमताओं का लाभ उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- 27 दिसंबर को लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए बीजेपी ने सांसदों को जारी किया व्हिप, जानिए क्यों

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+