शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर निशाना, कहा- वन मैन शो, टू मेन आर्मी

तिरुवनंतपुरम। बिहार के पटना साहिब से बीजेपी सांसद और मशहूर ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से वन मैन शो और टू मेन आर्मी के खिलाफ हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार पर तीखे हमलों के लिए जाने जाने वाले सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में एक पार्टी व्यक्ति से बड़ी होती है लेकिन राष्ट्र पार्टी से बड़ा होता है।

जो कुछ भी कहा और किया वह राष्ट्रीय हित में था

जो कुछ भी कहा और किया वह राष्ट्रीय हित में था

इसलिए, मैंने जो कुछ भी कहा और किया वह राष्ट्रीय हित में था और निश्चित रूप से स्वहित में नहीं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता ने कहा, अब तक, मैंने कभी भी अपने लिए किसी लाभ या कुछ और की बात नहीं की है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने यह बात तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा लिखी गई किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ऐंड हिज इंडिया' के विमोचन के मौके पर कहा।

पहले भी मोदी सरकार पर निशाना साध चुके हैं सिन्हा

पहले भी मोदी सरकार पर निशाना साध चुके हैं सिन्हा

अभिनेता ने राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के लिए यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार की विभिन्न नीतियों की आलोचना की हो। इससे पहले भी कई बार मोदी सरकार और पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को वादों और जुमलों (बयानबाजी) के बजाय नौकरियों और बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ 15 लाख रुपये की बात नहीं कर रहा हूं। ना ही मैं उनके खिलाफ हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से वन मैन शो और टू मैन आर्मी के खिलाफ हूं।

शशि थरूर ने दिया कांग्रेस में शामिल होने का न्योता

शशि थरूर ने दिया कांग्रेस में शामिल होने का न्योता

सिन्हा ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने उनसे पूछा था कि एक अभिनेता होने के नाते, वह नोटबंदी, जीएसटी और अन्य मुद्दों पर अपनी राय क्यों व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई वकील बिना किसी अनुभव और ज्ञान के वित्तीय मुद्दों पर बात कर सकता है, अगर एक टीवी अभिनेत्री एचआरडी मंत्री बन सकती हैं, और एक चाय बेचने वाला हो सकता है, हालांकि वह कभी नहीं थे लेकिन मीडिया प्रचार, इस ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं कर सकता। इस दौरान थरूर ने सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया और कहा कि नायक के लिए वहां जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+