27 फरवरी को दुनियाभर में क्यों मनाया जाता है विश्व एनजीओ दिवस, जानें

पूरे विश्व में 27 फरवरी का दिन विश्व एनजीओ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में लोगों को प्राइवेट और पब्लिक सेक्टरों के एनजीओ के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

नई दिल्ली। पूरे विश्व में 27 फरवरी का दिन विश्व एनजीओ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में लोगों को प्राइवेट और पब्लिक सेक्टरों के एनजीओ के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ-साथ इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को एनजीओ और उन्हें प्रभावों के बारे में बताना भी है।

NGO

Recommended Video

    World NGO Day: दुनिया में आज मनाया जा रहा विश्व एनजीओ दिवस, जानिए कैसे पड़ी नींव | वनइंडिया हिंदी

    इस दिन विश्वभर में फैले तमाम गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के संस्थापकों, सदस्यों, कर्मचारियों और समर्थकों को याद किया जाता है। मालूम हो कि दुनिया में पहला एनजीओ दिवस साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया था, हालांकि, बाल्टिक सागर राज्यों की परिषद के IX बाल्टिक सागर एनजीओ फोरम के सदस्य देशों द्वारा इसे साल 2010 में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई। डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, आइसलैंड, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रूस, नॉर्वे और स्वीडन इस फोरम के सदस्य देश हैं।

    यह दिन कड़ी मेहनत और निस्वार्थ सेवा को प्रतिबिंबित करने का अवसर देता है। वर्तमान में लाखों स्वयंसेवक, समाजिक कार्यकर्ता समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनमें से कई ऐसे भी हैं जो निस्वार्थ भाव से इस काम को कर रहे हैं। यह दिन लोगों को यह समझने में भी मदद करता है कि एनजीओ वास्तव में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज के लिए क्या करते हैं।

    अगर हम उदाहरण के तौर पर एक एनजीओ की बात करें तो बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन एक एनजीओ ही है जिसके संस्थापक बिजनेसमैन बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स हैं। यह एनजीओ दुनियाभर के तमाम विकासशील देशों में लोगों को स्वस्थ, और बेहतर जीवन जीने में मदद करने के लिए काम करता है।

    वहीं, अगर भारत की बात करें तो भारत में भी कई छोटे बड़े ऐसे एनजीओ हैं जो समाज सुधार में अपना योगदान दे रहे हैं। देश के कई जाने माने उद्दोगपति एनजीओ के माध्यम से समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। अभिनेता सलमान खान बींग ह्यूमन नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। वहीं, उद्दोगपति मुकेश अंबानी भी देश के गरीब बच्चों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से एक एनजीओ का संचालन करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+